फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian Financial Code will apply

लागू होगा इंडियन फाइनेंशियल कोड

Mon, 08 Jun 2015 01:39 AM IST
संजय त्रिपाठी, कानपुर
संजय त्रिपाठी, कानपुर Updated Mon, 08 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Indian Financial Code will apply
वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए वित्त मंत्रालय इंडियन फाइनेंशियल कोड लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र के दस विशेषज्ञों की टास्क फोर्स बनाई गई है।
विज्ञापन


यह टास्क फोर्स साल भर तक देशी-विदेशी मॉडल पर अध्ययन एवं शोध के बाद इंडियन फाइनेंशियल कोड का मॉडल पेश करेगी। इसे विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया होगी। जानकारों की मानें तो तमाम घोटालों को देखते हुए यह कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


देश में बीते कुछ वर्षों के भीतर वित्तीय धोखाधड़ी के कई मामले पेश हुए हैं। इसमें पश्चिम बंगाल का सारधा घोटाला हो या नेटवर्क कंपनी स्पीक एशिया की ठगी का। इस तरह के मामलों को देखते हुए अब वित्तीय क्षेत्र में सुधारों की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत बीती पांच जून को वित्त मंत्रालय के अधीन फाइनेंशियल सेक्टर लेजिसलेटिव रिफॉर्म कमीशन के निदेशक गौरव मासालदन ने एक कार्यालय आदेश जारी करके दस सदस्यीय टास्क फोर्स की घोषणा की है, जिसमें सेबी, आरबीआई, आईआरडीए समेत वित्तीय क्षेत्र के तमाम विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।

यह टास्क फोर्स वित्तीय क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं के हित में इंडियन फाइनेंशियल कोड बनाने का काम करेगी। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में कार्रवाई के लिए इंडियन पैनल कोड है, ठीक उसी प्रकार वित्तीय क्षेत्र के लिए इंडियन फाइनेंशियल कोड होगा।

इसमें वित्तीय क्षेत्र के ग्राहकों के साथ होने वाली गड़बड़ी को नियंत्रित करने और कार्रवाई करने संबंधी नियम-कानून होंगे। देश के वित्तीय क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और जिम्मेदारी तय करने का भी तंत्र टास्क फोर्स विकसित करेगा। इसके लिए विकसित देशों में वित्तीय शिकायतों के निस्तारण के लिए मौजूदा प्रक्रिया पर स्टडी करने के साथ ही देश में मौजूद तंत्र की खामियां भी देखी जाएंगी।


करीब एक साल तक कवायद करने के बाद इंडियन फाइनेंशियल कोड का मॉडल तैयार किया जाएगा। इसकी खासियत यह भी होगी कि यहां बैंक, बीमा, शेयर बाजार सहित सभी वित्तीय संस्थानों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed