फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian Data Club opens at Allen House Business School

Kanpur News: एलेन हाउस बिजनेस स्कूल में खुला इंडियन डाटा क्लब

Sat, 08 Nov 2025 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Indian Data Club opens at Allen House Business School
कानपुर। छात्रों में डेटा आधारित शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलेन हाउस बिजनेस स्कूल में शुक्रवार को इंडियन डाटा क्लब (आईडीसी) स्टूडेंट चैप्टर का शुभारंभ किया। ऐसा करने वाला वह उप्र का पहला कॉलेज बन गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रितेश कुमार ने छात्रों को डिजिटल युग की चुनौतियों और अवसरों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर एलेन हाउस बिजनेस स्कूल और इंडियन डाटा क्लब के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद आईडीसी के बैनर तले आयोजित कार्यशाला में छात्रों को डेटा प्रबंधन, एनालिटिक्स टूल्स और उद्योग जगत में उनके उपयोग के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया गया। संस्थान की निदेशक डॉ. रुबी चावला ने कहा कि यह चैप्टर छात्रों के लिए नवाचार, समालोचनात्मक सोच और पेशेवर विकास का केंद्र बनेगा। डीन एकेडमिक्स सौरभ शुक्ला और संस्थान के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी ने कहा कि यह पहल छात्रों को तकनीकी चुनौतियों के लिए सशक्त बनाएंगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed