फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India Bangladesh Series, First two days will help fast bowlers, then the magic of spin will work in Green Park

Kanpur: पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद, फिर ग्रीनपार्क में चलेगा स्पिन का जादू, पिच पर घास छोड़ने की तैयारी

Thu, 25 Jul 2024 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jul 2024 11:26 AM IST
सार

Kanpur News: यूपीसीए के मीडिया प्रभारी मो. फहीम ने बताया कि कि ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक दीर्घाओं को ठीक करने के लिए बुधवार को निरीक्षण किया गया है। गुरुवार की सुबह से टूटी हुई दर्शक दीर्घाओं समेत ही कुर्सियों को ठीक करवाने और दीर्घाओं की साफ-सफाई का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
India Bangladesh Series, First two days will help fast bowlers, then the magic of spin will work in Green Park
ग्रीनपार्क मे टेस्ट मैच के लिए मैदान व पिच तैयार करते पिच क्यूरेटर शिव कुमार व कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से भारत और बांग्लादेश की बीच टेस्ट मैच होना है। इसी क्रम में मुख्य और अभ्यास पिचों को तैयार किया जा रहा है। पिच पर कुछ घास छोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे शुरुआत के दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, फिर स्पिनर अपना कमाल दिखाएंगे।

विज्ञापन

बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने पिच की टॉप ड्रेसिंग के साथ-साथ लेयरिंग का काम प्रारंभ कर दिया है। साथ ही मैदान के स्क्वायर और आउटफील्ड को भी ठीक किया जा रहा है, ताकि मैच के दौरान आउटफील्ड एकदम तेज मिल सके। पिच और पूरे मैदान पर लेवलिंग के लिए कर्मचारी पूरा दिन जुटे रहे। पिच क्यूरेटर ने बताया कि दोनों ही टीमों के लिए ग्रीनपार्क में नौ अभ्यास पिच तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में अंतिम टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इसमें टेस्ट मैच के पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी, उस समय भी पिच पर हल्की घास छाेड़ी गई थी। इससे दो दिन पिच पर बाउंस और गति मिली थी। तीसरे दिन से गेंद घूमना शुरू हुई थी। ऐसे में इस बार भी सभी पिचों में घास छोड़ने की कवायद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से दर्शक दीर्घाओं को ठीक करने का काम होगा शुरू
यूपीसीए के मीडिया प्रभारी मो. फहीम ने बताया कि कि ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक दीर्घाओं को ठीक करने के लिए बुधवार को निरीक्षण किया गया है। गुरुवार की सुबह से टूटी हुई दर्शक दीर्घाओं समेत ही कुर्सियों को ठीक करवाने और दीर्घाओं की साफ-सफाई का काम शुरू हो जाएगा। इस महीने के अंत तक ये सब काम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed