{"_id":"68e16e2991eb108e16008e9a","slug":"india-and-australia-a-face-off-in-the-title-clash-today-with-batsmen-raining-heavily-kanpur-news-c-362-1-ka11003-132598-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भारत व ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खिताबी जंग आज, बरसेंगे बल्लेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भारत व ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खिताबी जंग आज, बरसेंगे बल्लेबाज
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क में भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए के बीच चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में रविवार को खिताबी मुकाबला होगा। फिलहाल दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबर पर हैं। पहले वनडे में भारत-ए ने 171 रन से और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया-ए ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। फाइनल मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से होगा। मैच के लिए तीन नंबर की पिच फाइनल की गई है जो बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान साफ रहने और बारिश नहीं होने की संभावना जताई है।
भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले वनडे में कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने शतक जड़ा था जबकि दूसरे वनडे में तिलक वर्मा और रियान पराग ने प्रभावशाली पारियां खेलीं। एशिया कप से लौटे चार खिलाड़ियों में तिलक का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे। उम्मीद है कि यह तीनों खिलाड़ी भी फाइनल मैच में लय में लौटेंगे। उधर श्रेयस अय्यर को उनके बेहतरीन खेल के चलते आस्ट्रेलिया दौरे में वनडे टीम का उपकप्तान चुना गया है। उधर पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले निशांत सिंधु ही दूसरे मैच में भी एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। अर्शदीप, युद्धवीर सिंह और रवि बिश्नोई सभी महंगे साबित हुए। टीम के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी और मुख्य कोच ऋषिकेश खिलाड़ियों के साथ लगातार रणनीति पर काम कर रहे हैं।
वहीं, आस्ट्रेलिया ए टीम पूरी तरह संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। पहले वनडे में भारत के रिकार्ड 413 रन के विशाल लक्ष्य के बावजूद टीम ने 33.1 ओवर में 242 रन बनाए थे। दूसरे वनडे में बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने 25 ओवर में मिले संशोधित लक्ष्य को मात्र 16.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के बल्लेबाज मैकेंजी हार्वे, जैक फ्रेजर, कूपर कोनोली, लेचन शॉ और विल सदरलैंड तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। कप्तान जैक एडवर्ड्स ने पिछले मैच में चार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी। उनके साथ सदरलैंड और स्पिनर तनवरी साघां भारत दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे।