फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Independence Day 2023, Rallies held at various places in Orai, Bharat Matas cheers filled enthusiasm

Independence Day 2023: उरई में स्वतंत्रता दिवस की धूम...जगह-जगह निकली रैलियां, भारत माता के जयकारों ने भरा जोश

Tue, 15 Aug 2023 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Aug 2023 02:28 PM IST
सार

Orai News: डीएम चांदनी सिंह ने मौजूद सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं, डॉ. ईराज राजा ने पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को शपथ दिलाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।

विज्ञापन
Independence Day 2023, Rallies held at various places in Orai, Bharat Matas cheers filled enthusiasm
उरई में निकलीं रैलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। लोगों ने रैली निकालकर अमर शहीदों को याद किया। साथ ही, भारत मां के जयकारों से नगर गूंज उठा। डीएम चांदनी सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले सेनानियों की वजह से ही हम आज इस पर्व को धूमधाम से मना पा रहे हैं। इसके बाद कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन देखा गया। इसके साथ ही सभी जगह ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

डीएम चांदनी सिंह ने मौजूद सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं, डॉ. ईराज राजा ने पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को शपथ दिलाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
स्वतंत्रता दिवस के पर्व को सभी बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। मंगलवार की सुबह नौ बजे शहर के स्कूलों के बच्चों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाली। बच्चे भारत माता की जय, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा आदि नारों के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed