{"_id":"619f957ff5477e26a35e61c9","slug":"ind-vs-nz-1st-test-credit-for-the-first-day-to-iyer-jadeja-hit-pujara-saudi-made-pujara-a-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 1st Test: पहले दिन का श्रेय अय्यर को, जडेजा ने जड़ा पचासा, साउदी ने पुजारा को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs NZ 1st Test: पहले दिन का श्रेय अय्यर को, जडेजा ने जड़ा पचासा, साउदी ने पुजारा को बनाया शिकार
Thu, 25 Nov 2021 07:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test Day 1
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन डेब्यू करने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के नाम रहा। सात चौके और दो छक्के लगाकर श्रेयस ने नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने रवींद्र जडेेजा (नाबाद 50 रन) के साथ मिलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले दिन भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 258 रन बनाए।
सुबह कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतरी। काइल जेमिसन ने 8वें ओवर में मयंक को आउट कर दिया। अग्रवाल ने 13 रन बनाए। इसके बाद गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मोर्चा संभाला।
लंच के पहले तक दोनों ने टीम का स्कोर धीरे-धीरे बढ़ाया। लंच के बाद गिल 52 रन बनाकर आउट हो गए। जेमिसन ने उन्हें चलता किया। इसके बाद आए कप्तान रहाणे पुजारा के साथ मिलकर टीम का स्कोर सौ के पार ले गए। टीम ने अभी तक 103 ही रन बनाए थे कि साउदी ने पुजारा को आउट कर दिया। उन्होंने 26 रन बनाए।
विज्ञापन
फिर श्रेयस ने रहाणे के साथ मिलकर टीम का स्कोर 145 पर पहुंचाया। इसी स्कोर पर 35 रन पर पहुंचे रहाणे को जेमिसन ने बोल्ड कर दिया। फिर आए जडेजा ने अय्यर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए 113 रन जोड़े। इसी बीच फ्लड लाइट जलने के बाद भी कम रोशनी को देखते हुए मैच 84 ओवर में ही रोक दिया गया।

स्कोर बोर्ड
भारत: 258 पर 4, ओवर 84
खिलाड़ी रन गेंद 4 6
मयंक अग्रवाल 13 23 1 0
शुभमन गिल 52 53 4 1
चेतेश्वर पुजारा 21 74 1 0
अजिंक्य रहाणे 35 63 6 0
श्रेयस अय्यर 75 136 7 0
रविंद्र जडेजा 50 100 6 0
-----अतिरिक्त: 7
विकेट पतन 21-1 मयंक अग्रवाल 7.5, 82-2 शुभमन गिल 29.6, 106-3 चेतेश्चर पुजारा 37.4, 145-4 अजिंक्य रहाणे 49.2
------------------
गेंदबाजी खिलाड़ी ओवर मेडन रन विकेट
टिम साउदी 16.4 3 43 1
काइली जेमिसन 15.2 6 47 3
एजाज पटेल 21 6 78 0
विलियम सोमरविले 24 2 60 0
रचिन रविंद्र 7 1 28 0
-------------