फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND vs BAN: Match referee inspected the test match again, now decision will be taken at 2 pm

IND vs BAN: टेस्ट मैच को लेकर मैच रेफरी ने फिर से किया निरीक्षण, अब निर्णय 2 बजे

Sun, 29 Sep 2024 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Sep 2024 12:43 PM IST
सार

भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को बारिश न होने के चलते मैदान से कवर्स को सुबह 8.30 बजे हटाया गया। मैच रेफरी 2 बजे फिर से पूरे मैदान का जायजा लेंगे, इसके बाद ही मैच होने या न होने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
IND vs BAN: Match referee inspected the test match again, now decision will be taken at 2 pm
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत व बांग्लादेश के बीच हो रहे टेस्ट मैच में रविवार को सुबह निरीक्षण के बाद दोपहर बारह बजे मैच रेफरी जैफ क्रो ने मैदानी अंपायरों व पिच क्यूरेटर के साथ मिलकर दोबारा निरीक्षण किया। इस दौरान मैच रेफरी ने सबसे अधिक समय तीन यार्ड हिस्से को दिया। लगभग 5 मिनट तक उन्होंने बारीकी से आधे मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह पर बने पैच मार्क को देखा और वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए। इसके बाद उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि दो बजे एकबार और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद तय किया जाएगा कि तीसरे दिन का खेल संभव है या फिर नहीं। हालांकि इसके बाद भी स्टेडियम में दर्शकों का आना जारी रहा। उनका उत्साह, मैच को देखने की उम्मीद और उनकी ओर से जय श्रीराम के लगाए जाने वाले जयकारों ने पूरे स्टेडियम का माहौल शानदार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed