Ind Vs Ban: रविचंद्रन अश्विन ने की मुरलीधरन की बराबरी, बने 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज पाने वाले खिलाड़ी
Kanpur News: रविचंद्रन अश्विन, मुरलीधरन की बराबरी करते हुए 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जैक्स कैलिस, इमरान खान, सर रिचर्ड हैडली को पीछे छोड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ ग्रीनपार्क में हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को मिली जीत में बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। सीरीज के पहले मुकाबले में जहां रविचंद्रन अश्विन का बल्ले और गेंद दोनों से कमाल देखने को मिला। वहीं दूसरे टेस्ट में गेंद से एकबार फिर अपना जादू दिखाने में कामयाब रहे। अश्विन को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला है।
इससे उन्होंने विश्व क्रिकेट में अभी तक सबसे अधिक 11 बार मैन ऑफ द सीरीज लेने वाले मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जहां बल्ले से कुल 114 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में वह कुल 11 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। उन्होंने ग्रीनपार्क टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में जहां दो विकेट हासिल किए थे, तो वहीं दूसरी पारी में वह तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।
इससे पहले चेन्नई में हुए टेस्ट मैच में उन्होंने छह विकेट लिए थे। अश्विन ने जहां 42 टेस्ट सीरीज में खेलते हुए 11वीं बार इस अवॉर्ड को जीता है तो वहीं मुथैया मुरलीधरन 61 सीरीज में खेलने के बाद ये अवॉर्ड जीतने में कामयाब हो सके थे। अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया है।
सबसे अधिक मैन ऑफ द सीरीज पाने वाले खिलाड़ी
- भारत के आर. अश्विन ने 42 टेस्ट में 11 बार।
- श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 61 टेस्ट मैच में 11 बार।
- दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 61 टेस्ट मैच में नौ बार।
- पाकिस्तान के इमरान खान ने 28 टेस्ट मैच में आठ बार।
- न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली ने 33 टेस्ट मैच में आठ बार।