फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND vs BAN 2nd Test rain overnight Ground covers removed water being drained out in kanpur

IND vs BAN 2nd Test: रातभर हुई बारिश... मैदान से हटे कवर, एंट्री के लिए छह बजे से लगी दर्शकों की लाइनें

Fri, 27 Sep 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। बांग्लादेश के लिए भी यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test rain overnight Ground covers removed water being drained out in kanpur
मैदान से कवर हटाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। हालांकि बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश के कारण ग्रीन पार्क स्टेडियम में पिच और मैदान पर कवर सुबह आठ बजे तक पड़े रहे। इस दौरान सुबह बारिश के बंद होने पर पिच क्यूरेटर शिव कुमार के साथ-साथ मैदान कर्मियों ने मिलकर दो सुपरशॉपर और अन्य संशाधनों के माध्यम से कवर के ऊपर से पानी को निकालने का काम किया। 
विज्ञापन


मैच शुरू होने का आधिकारिक समय 9:20 मिनट है, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंहानिया पहली बार ग्रीनपार्क स्टेडियम में 11 किलो का घंटा बजाकर मैच की शुरुआत करेंगे, जबकि मैच की पहली गेंद सुबह 9.30 बजे से फेंकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए सुबह छह बजे से लगी लाइनें
ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए कनपुरिया दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर रहा। बारिश के बावजूद मैच को देखने के लिए उत्साहित दर्शकों ने सुबह छह बजे से ही स्टेडियम के प्रवेश गेटों पर लाइन लगाना शुरू कर दी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने दर्शकों को जानकारी दी कि उन्हें आठ बजे से प्रवेश प्रारंभ करवाने के आदेश मिले हैं।
Trending Videos

अपने मनपंसदीदा क्रिकेटर की टी-शर्ट, तिरंगा, टोपी खरीदते दिखे दर्शक
टेस्ट मैच के पहले ही दिन परेड से लेकर ग्रीन पार्क चौराहे, मर्चेंट चेंबर हॉल के आस-पास टी-शर्ट खरीदने वाले क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ रही। कोई विराट के नाम की टी-शर्ट ले रहा था, तो कोई रोहित, बुमराह की। रंग-बिरंगी टोपियां, हैंड बैंड, मास्क, तिरंगा, सिर पर बांधने वाली तिरंगी पट्टी समेत अन्य सामग्री दर्शकों ने खरीदी।

 

धोनी के फैंन के साथ सेल्फी की लगी रही होड़
कप्तान कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के फैंन रामबाबू भी शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैच में अपने विशेष रूप में पहुंचे। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ रही, हर कोई धोनी के फैंन के साथ सेल्फी को अपने मोबाइल में लेकर इस खास पल को यादगार बनने में दिखा

 

अपने स्टार क्रिकेटरों की झलक पाने को उत्साहित दिखे दर्शक
टेस्ट मैच के लिए जैसे ही भारतीय व बांग्लादेश की टीमें होटल लैंडमार्क से ग्रीन पार्क स्टेडियम के लिए निकली तो उनके चाहने वालों का हूजुम उमड़ पड़ा। अपने मनपंसदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने और उनको मोबाइल में कैद करने के लिए लैंडमार्क से लेकर ग्रीन पार्क चौराहे तक भारी भीड़ जमा रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed