{"_id":"61c08c729260087cdb5ddb18","slug":"increased-possibility-of-merger-of-prasapa-with-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोशल मीडिया पर मिले जनसमर्थन के बीच प्रसपा के सपा में विलय की बढ़ी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोशल मीडिया पर मिले जनसमर्थन के बीच प्रसपा के सपा में विलय की बढ़ी संभावना
Mon, 20 Dec 2021 07:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:30 PM IST
सार
सपा व प्रसपा जिला कार्यालय में इस बात को लेकर चर्चा थी कि दोनों पार्टियों के बीच समझौते से कुछ और ज्यादा होने की संभावना है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों का यहां तक कहना है कि जो कुछ तय होना है वह हो चुका है, बस घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन
शिवपाल व अखिलेश यादव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी पार्टी सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने जब से अपने चाचा प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ चुनाव लड़ने का समझौता किया है, तब से कार्यकर्ताओं में दोगुनी खुशी देखी जा रही है।
चाचा-भतीजे की इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी जोरदार समर्थन मिल रहा है। संभावना बन रही है कि जल्द ही प्रसपा का सपा में विलय हो सकता है। अखिलेश यादव को अभी तक फेसबुक और ट्विटर पर उनकी पोस्ट के लिए उतने लाइक नहीं मिले हैं, जितने दोनों के एक साथ आने के बाद डाली गई पोस्ट पर मिले हैं।
सोशल मीडिया पर मिले इस जनसमर्थन के बाद अब चर्चा तेज है कि प्रसपा का सपा में विलय हो सकता है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत कानपुर से करते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गए।

दोनों की यात्राओं को जो जनसमर्थन मिला, उससे कहीं ज्यादा इन दोनों के एक होने पर मिल रहा है। जिस दिन इन दोनों के बीच गठबंधन हुआ, उस दिन अखिलेश यादव की तरफ से डाली गई फेसबुक पोस्ट पर 192000 और ट्विटर पर 41500 लाइक मिले हैं।
सोमवार को सपा व प्रसपा जिला कार्यालय में इस बात को लेकर चर्चा थी कि दोनों पार्टियों के बीच समझौते से कुछ और ज्यादा होने की संभावना है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों का यहां तक कहना है कि जो कुछ तय होना है वह हो चुका है, बस घोषणा होना बाकी है।