फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Increased number of fever and skin patients in the health fair

Kanpur News: आरोग्य मेले में बुखार और त्वचा रोगियों की बढ़ी संख्या

Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Increased number of fever and skin patients in the health fair
राजपुर (कानपुर देहात)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 1837 मरीजों ने पहुंच कर इलाज कराया। पेट रोगी, गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड व खून जांच की सलाह दी। लेकिन पीएचसी स्तर पर सुविधा न होने पर मेडिकल कॉलेज व सीएचसी जाने के लिए कहा गया। इधर मेले में मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार के अलावा खुजली व त्वचा रोग के मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

राजपुर पीएचसी में इलाज कराने पहुंचे प्रताप नगर के कौशल, दिव्यांशी और मनोज कुमार ने बुखार और खांसी की समस्या बताई। वहीं भाल गांव के बुजुर्ग मान सिंह ने एक सप्ताह से सूखी खांसी व गले में सूजन की दिक्कत बताई। डॉ. हरदीप सिंह व आकांक्षा मिश्रा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में पहुंचे 45 मरीजों में ज्यादातर मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों पहुंचे। वहीं, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारी के लक्षण और उपाय बताए।
विज्ञापन

वहीं, रसधान पीएचसी के आरोग्य मेले में पहुंचे 48 मरीजों का डॉ. सना कौशर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। यहां सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त के अलावा त्वचा संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। सना कौशर ने बताया की मौसम में बदलाव और साफ-सफाई में कमी के कारण लोगों में त्वचा रोग तेजी से फैल रहे हैं। मरीजों को दवाओं के साथ जरूरी बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से शरीर की साफ-सफाई रखने, गंदे कपड़ों का उपयोग नहीं करें और त्वचा को सूखा व स्वच्छ बनाए रखने की सलाह दी है। इसी तरह जिले के एक शहरी व 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में मरीज पहुंचे। यहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहुंच कर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed