फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax raids on 19 locations of SNK Group

यूपी: एसएनके समूह के 19 ठिकानों पर आयकर का छापा, बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका

Thu, 29 Jul 2021 11:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Jul 2021 11:05 AM IST
सार

प्रधान आयकर निदेशक जांच के निर्देश पर बुधवार सुबह सात बजे कंपनी के संचालक नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के स्वरूप नगर स्थित आवास, काकादेव, किदवई नगर, पांडु नगर, एक्सप्रेस वे, कलक्टर गंज स्थित ऑफिस, पनकी में तीन फैक्ट्रियों, उरई में स्थित एक फैक्ट्री, नोएडा में दो जगह, दिल्ली में सात जगह छापेमारी की गई।

विज्ञापन
Income Tax raids on 19 locations of SNK Group
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग ने पान मसाला बनाने वाली कंपनी एसएनके ग्रुप के यहां बुधवार को छापा मारा। कानपुर नगर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री समेत नोएडा, दिल्ली, उरई में एक साथ 19 ठिकानों पर जांच पड़ताल शुरू की गई। इस कार्रवाई में करीब 120 अधिकारी-कर्मचारी 80 पुलिस के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई कर चल रही थी। जांच में पता चला है कि पान मसाला के अलावा इनका रियल इस्टेट का भी बड़ा कारोबार है। बोगस कंपनियों के जरिये 100 करोड़ के लोन के हेरफेर का भी पता चला है। बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


बोगस कंपनियों में एक का नाम एजे सुगंधि है। प्रधान आयकर निदेशक जांच के निर्देश पर बुधवार सुबह सात बजे कंपनी के संचालक नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के स्वरूप नगर स्थित आवास, काकादेव, किदवई नगर, पांडु नगर, एक्सप्रेस वे, कलक्टर गंज स्थित ऑफिस, पनकी में तीन फैक्ट्रियों, उरई में स्थित एक फैक्ट्री, नोएडा में दो जगह, दिल्ली में सात जगह छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूरे समूह में हड़कंप मच गया। सूत्रों ने बताया कि कंपनी पान मसाला के अलावा रियल इस्टेट डेवलपर के तौर पर भी काम करती है। दिल्ली और नोएडा में बड़ा कारोबार है। नवीन कुरेले का एक भाई दिल्ली में रहता जो रियल इस्टेट कारोबार संभालता है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने कुछ समय में ही काफी तरक्की की है। बोगस कंपनियों के सहारे सबसे ज्यादा लेनदेन किया गया है। तमाम बोगस कंपनियां बनाई गई हैं। उनमें पैसे ट्रांसफर किए गए और काली कमाई को खपाकर एक नंबर का किया गया है।

बोगस कंपनियों पर लोन लिया गया और उसका इस्तेमाल दूसरी जगह पर किया गया है। इस तरह के तमाम दस्तावेज विभाग को जांच में मिले हैं। बड़े पैमाने पर कर चोरी होने की आशंका सामने आ रही है। हालांकि अब इसका खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed