{"_id":"5c0414adbdec224192170118","slug":"income-tax-raid-on-third-day-on-bhargava-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भार्गव हॉस्पिटल के ठिकानों पर तीसरे दिन जारी रही आयकर जांच, 8 अघोषित फर्मों से होता मिला कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भार्गव हॉस्पिटल के ठिकानों पर तीसरे दिन जारी रही आयकर जांच, 8 अघोषित फर्मों से होता मिला कारोबार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: भार्गव हॉस्पिटल के मालिक डॉ. शक्ति भार्गव ने बीआईसी के तीन बंगले भी खरीदे हैं। आयकर विभाग की जांच में पता चला है कि सिविल लाइंस समेत आसपास स्थित यह बंगले पांच करोड़, 2.40 करोड़ और 4.10 करोड़ रुपये (कुल 11.50 करोड़) से खरीदे गए। डॉ. शक्ति भार्गव के खातों से बंगलों के लिए धनराशि का भुगतान किया गया। तीनों बंगलों को पत्नी, बच्चों और रिश्तेदार के नाम पर खरीदा जाना बताया जा रहा है। रिश्तेदार के नाम खरीदे गए बंगले को विभाग बेनामी संपत्ति के लिहाज से भी देख रहा है।
भार्गव हास्पिटल के मालिक डॉ. शक्ति भार्गव और संजीव भार्गव से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि डॉ. शक्ति भार्गव अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की रकम का स्रोत नहीं बता सके हैं। जांच में भार्गव बंधुओं के आठ फर्मों के जरिए मेडिकल से जुड़ा कारोबार करने की जानकारी मिली है। स्टर्लिंग मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड, स्टर्लिंग मेडिकल पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, भार्गव हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, भार्गव हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड समेत आठ फर्में अघोषित थीं। यानी इनकी लिखापढ़ी कहीं नहीं थी, लेकिन कारोबार किया जा रहा था।

करीब 28 लाख नकदी और 50 लाख रुपये की ज्वैलरी मिल चुकी है
आयकर विभाग को डॉक्टर बंधुओं के तीन बैंकों में सात लॉकर की जानकारी शनिवार को मिली थी। तीन लॉकर बैंक ऑफ बड़ौदा में, दो-दो लॉकर इलाहाबाद और कोटक महिंद्रा बैंक में हैं। सोमवार को जांच खत्म होने के बाद इन लॉकरों को खोला जाएगा। इससे पहले डॉक्टर बंधुओं के घर से करीब 28 लाख नकदी और 50 लाख रुपये की ज्वैलरी मिल चुकी है।
आयकर विभाग की ओर से रुद्रा समूह के मालिक और बिल्डर अनूप अग्रवाल के सिविल लाइंस स्थित ऑफिस, यहीं स्थित घर, लखनऊ और बनारस स्थित ठिकानों पर रविवार को भी जांच जारी रही। विभाग को अनूप अग्रवाल के सिविल लाइंस स्थित ऑफिस से 20 लाख, घर से 5 लाख और बनारस ऑफिस से 50 लाख रुपये की नगदी मिली है।