{"_id":"1acf79f68a3485574664286934d0ed46","slug":"income-tax-raid-of-five-bullion-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सराफा कारोबारियों के यहां आयकर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सराफा कारोबारियों के यहां आयकर छापा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की पांच टीमों ने बुधवार को नयागंज, चौक और धोबी मोहाल सर्राफा
विज्ञापन
बाजार में पांच ज्वैलर्स के यहां छापा मारकर बड़े पैमाने पर संदिग्ध
दस्तावेज जब्त किए। दोपहर दो बजे से शुरू हुई आयकर अधिकारियों की कार्रवाई
देर रात तक जारी रही।
आयकर कमिश्नर (प्रथम) एके सिंह के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर गरिमा चौधरी, सहायक निदेशक (जांच) वेदप्रकाश समेत करीब 20 अधिकारियों ने नयागंज में अरुण गोयल के ज्वैलरी शोरूम एसएस ज्वैलर्स, चौक स्थित छत्रपाल सिंह-राजेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह-अशोक सिंह ज्वैलर्स और धोबी मोहाल में कमलेश एंड संस व सतीश चंद्र सिंह गुड्डू ज्वैलर्स के यहां धावा बोला।
इस दोरान शोरूमों के बार फोर्स तैनात कर दी गई और किसी को अंदर-बाहर नहीं जाने दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पांचों प्रतिष्ठानों में कर चोरी की आशंका में छानबीन की गई। यहां से खरीद और बिक्री में अंतर वाले तमाम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
दस्तावेज के आधार पर स्टॉक और मौके से मिली नकदी और ज्वैलरी का मिलान किया जा रहा है तब स्थिति स्पष्ट होगी। अफसरों ने बताया इन ज्वैलर्स के बैंक खातों और लॉकरों की भी जांच की जाएगी।