फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax is preparing to investigate property of Avnish and his associates, police is preparing the report

Kanpur: आयकर से अवनीश और उसके सहयोगियों की प्रॉपर्टी की जांच कराने की तैयारी, पुलिस तैयार कर रही है रिपोर्ट

Fri, 09 Aug 2024 04:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Aug 2024 04:03 PM IST
सार

Kanpur News: सिविल लाइंस में एक हजार करोड़ रुपये की नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में कमिश्नरेट पुलिस संपत्तियों की रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Income Tax is preparing to investigate property of Avnish and his associates, police is preparing the report
सिविल लाइंस नजूल की जमीन जहां कब्जे का प्रयास हुआ था वहां फिर तैनात की गई पीएसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस में एक हजार करोड़ रुपये की नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में जेल में बंद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कमिश्नरेट पुलिस अवनीश और उसके सहयोगियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच आयकर विभाग से कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस आरोपियों की संपत्तियों का ब्यौरा एकत्र कर रही है जिसे शासन के जरिये आयकर विभाग को जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

28 जुलाई को प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ने अपने साथियों संग मिलकर सिविल लाइंस स्थित नजूल की एक हजार करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इस मामले में लेखपाल विपिन कुमार और जमीन पर काबिज सैमुअल गुरुदेव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी। अवनीश के अलावा हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, जीतेश झा, मोहित बाजपेई, संदीप, विक्की चार्ल्स, अब्बास, जितेंद्र व 20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। वर्तमान में अवनीश जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार अवनीश के जेल जाने के बाद से एक के एक बाद अवनीश और उनके साथियों पर कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पता चला है कि अवनीश ने दूसरों व विवादित संपत्तियों को कब्जा कर व अवैध वसूली कर संपत्तियां खड़ी की। कई संपत्तियां अवनीश की बजाय दूसरों के नाम पर हैं। ऐसे में पुलिस उन संपत्तियों के मालिकों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही अवनीश और उन संपत्तियों के मालिकों के लिंक तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्यों को जुटाकर आयकर विभाग को भेजा जाएगा
इन संपत्तियों को खरीदने के लिए दी गई रकम किस खाते से किस खाते में भेजी गई, इसके जरिये कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। चूंकि अवनीश के इनकम टैक्स रिटर्ड की जानकारी से उसके करोड़ों की जमीन खरीदने की बात पच नहीं रही। ऐसे में नकद लेनदेन को लेकर भी पुलिस जांच करने में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि इन साक्ष्यों को जुटाकर आयकर विभाग को भेजा जाएगा, ताकि कर चोरी व काली कमाई से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई हो सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed