{"_id":"5c87b5ecbdec22142e749a84","slug":"income-tax-department-eyes-on-airports-for-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव खत्म होने तक हवाई अड्डों पर रहेगी इस विभाग की नजर, अखिलेश यादव का गढ़ भी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव खत्म होने तक हवाई अड्डों पर रहेगी इस विभाग की नजर, अखिलेश यादव का गढ़ भी निशाने पर
Tue, 12 Mar 2019 07:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी अखिलेश यादव सीएम योगी
लोकसभा चुनाव के खत्म होने तक आयकर विभाग हवाई अड्डों पर भी नजर रखेगा। यूपी और उत्तराखंड के हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों पर आयकर विभाग का भी एक अफसर तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा जिन हवाई पट्टियों पर नियमित उड़ान नहीं होती, वहां पर पुलिस के बजाय अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे।
सैफई हवाई पट्टी इनमें से एक है। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि चुनावी दौर में नकदी का प्रवाह अचानक से बढ़ता है। आम तौर पर इसका इस्तेमाल चुनाव प्रभावित करने के लिए किया जाता है। इसे रोकने के लिए हवाई अड्डों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। पीएम मोदी ने 2014 लोक सभा चुनाव के दौरान काले धन को मुद्दा बनाया था। योगी सरकार में भी यूपी में काले धन के खिलाफ विभाग ने लगातार छापेमारी की।

चुनाव के दौरान काले धन पर रहेगी इस विभाग की नजर
यहां अब कस्टम के अफसरों के साथ आयकर विभाग के अफसर भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा किसी भी हवाई अड्डे पर कोई चार्टर्ड प्लेन आता है तो उसके उतरने से पहले इसकी सूचना हवाई अड्डा प्रशासन को आयकर विभाग को देनी होगी।
आयकर अफसर इस बात की पड़ताल करेंगे कि उक्त प्लेन से किसकी यात्रा हुई? किस मकसद से हुई? इसमें कितना खर्च आया? सूचना मिली है कि सड़क मार्ग से नकदी पकड़े जाने के बाद से हवाला कारोबारियों ने नकदी के परिवहन का रास्ता बदल दिया है। इस वजह से एहतियातन यह फैसला लिया गया है।