फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Including three Grandfather and granddaughter killed in a road accident

सड़क हादसे में दादा-पौत्री समेत तीन की मौत

Sat, 04 Jul 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Including three Grandfather and granddaughter killed in a road accident
जीटी रोड पर नारामऊ मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर डीसीएम की टक्कर के बाद बोलरो सवार दादा-पौत्री और डीसीएम क्लीनर की मौत हो गई। डीसीएम एक दुग्ध कंपनी की है और गलत साइड से आ रही थी। वहीं, बोलेरो सवार उन्नाव का परिवार मरीज को रिजेंसी अस्पताल में दिखाकर लौट रहा था।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के आगेे के दोनों पहिये निकल गए और वह रेलवे के गार्डर में फंस गई। इससे क्लीनर, डीसीएम और गार्डर के बीच में करीब ढाई घंटे तक फंसा रहा। हादसे में बोलेरो सवार दो लोग भी घायल हो गए। वहीं बोलेरो और डीसीएम दोनों के चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। देर रात तहरीर मिलने पर बिठूर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाकर दो लोगों की जान लेने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के तिर्वा जहांगीराबाद निवासी किसान भीमा प्रसाद (85) के पेट में अल्सर था। उनके बेटे विनोद कुमार (50) ने बताया कि पिता की तबीयत ठीक नहीं थी। शुक्रवार को मक्खन खेड़ा गांव के अखिलेश की बोलेरो बुक कराकर पिता को दिखाने रिजेंसी अस्पताल आए थे। बकौल विनोद उनकी बेटी माला (11) और साला नीरू (25) भी साथ में था। डॉक्टर को दिखाने के बाद बिल्हौर से होते हुए बागंरमऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारामऊ मोड़ (नारामऊ चुंगी) के पास रतन प्लेनेट के सामने मंधना की ओर से गलत  साइड से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार भीम प्रसाद और उनकी पौत्री माला रेलवे के एंगल से टकरा गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद और नीरू भी घायल हो गए। डीसीएम भी अनियंत्रित होकर गार्डर में फंसकर पलट गई। इससे क्लीनर बीच में ही दब गया।

हादसे की सूचना पर बिठूर इंस्पेक्टर संजय मिश्र और मंधना चौकी प्रभारी विनोद सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। घायल नीरू, विनोद को हैलट भेजा गया। डीसीएम में फंसे क्लीनर को नहीं निकाल पाए तो क्रेन बुलाई गई। करीब ढाई घंटे बाद उसे निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। क्लीनर की पहचान सफीपुर उन्नाव के दराब नगर निवासी हरपाल सिंह के बेटे दीपक के रूप में हुई है।


सड़क हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर अखिलेश, डीसीएम चालक चमनगंज निवासी मो. साहब मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर के मुताबिक शनिवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बिठूर पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया डीसीएम का ड्राइवर हादसे का जिम्मेदार प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed