फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   in up election bjp failed to break this impregnable fort of sp

इस अभेद्य दुर्ग को भेदने में फिर नाकाम रही भाजपा

Sat, 11 Mar 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:12 PM IST
सार

- प्रदेश की अहम सीटों में शुमार सीट पर दौड़ी सपा की साइकिल

विज्ञापन
 in up election bjp failed to break this impregnable fort of sp
डेमो पिक

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही भाजपा के पक्ष में रहे हों लेकिन पार्टी को यह स्वीकार करना होगा कि एक बार फिर वह सपा का दुर्ग भेदने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

 

बात कर रहे हैं इटावा जिले की जिसे सपा का दुर्ग कहा जाता है। इटावा की तीन सीटों में से भाजपा ने दो सीटों पर जीत जरूर हासिल की लेकिन सपा के अभेद्य दुर्ग जसवंतनगर को भेदने मे नाकाम साबित हुई। जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के मनीष पतरे को 52616 मतों से परास्त किया। 

विज्ञापन

     
इस चुनाव में जसवंतनगर सीट प्रदेश की अहम सीटों में शुमार थी। जिसके चलते सभी की निगाहें इस सीट पर लगी थीं। शनिवार सुबह मतगणना चक्र का पहला परिणाम आया, इसमें भाजपा ने सपा से महज 65 मतों से लीड बनाई। एक बार लगा की मुकाबला कड़ा हो सकता है। जैसे ही आगे के चक्रों का परिणाम आया तो सपा पहले चक्र को छोड़कर लीड बनाती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चक्र पिछड़ने के बाद सपा ने अंतिम चक्र तक लीड बनाए रखी। कुल 30 चक्रों में जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र के 233057 मतों की गणना की गई। जिसमे 879 मत पोस्टल के भी शामिल हैं। सपा ने चक्र संख्या दो में 2055 मतों से बढ़त बनाई। जो दस तक 14585 तक पहुंच गई। दोपहर बाद जैसे जैसे मतगणना ने रफ्तार पकड़ी तो सपा भाजपा से बढ़त बनाती चली गई। 


इस चुनाव में 1327 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल कर सभी प्रत्याशियों को खारिज किया। इस बार भी जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र में साइकिल जमकर दौड़ी।  जिसके कारण भाजपा की लहर भी सपा के इस अभेद्य दुर्ग को भेदने में सफल नही हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed