फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Unnao, sticks and sticks went on two sides, one died, six people were reported for murder

Unnao News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Jul 2022 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Jul 2022 01:48 PM IST
सार

उन्नाव जिले में बारिश का पानी दरवाजे पर जाने से दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने मृतक की लड़की की तहरीर पर छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
In Unnao, sticks and sticks went on two sides, one died, six people were reported for murder
दो पक्षों में चले लाठी-ड़डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बारिश का पानी दरवाजे पर जाने से हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बारा खेड़ा गांव निवासी कमलेश (45) के घर का बारिश का पानी मोहल्ले के ही महेंद्र के दरवाजे चला गया। 

विज्ञापन

इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी  और बात बढ़ते ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से महेंद्र और उसके बहनोई जगतपाल, मामा रामू ने कमलेश पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इससे दूसरे पक्ष का कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन घायल को सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने गंभीरर हालत देखकर कानपुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

यहां युवक की इलाज के दौरान रविवार को सुबह पांच बजे मौत हो गई। मृतक के चार लड़के रोहित, मोहित, सोहित और अंकित सहित दो लड़कियों सुमन व लक्ष्मी का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया की मृतक की पुत्री लक्ष्मी ने कोतवाली में तहरीर देकर जगतपाल, महेंद्र कुमार, लक्ष्मी पत्नी हुबलाल, रामू और दो अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed