फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the training, the Pradhans were given tips for development in the village

Kanpur News: प्रशिक्षण में प्रधानों को दिए गांव में विकास कराने के टिप्स

Thu, 11 Sep 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
In the training, the Pradhans were given tips for development in the village
संदलपुर। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को पंचायत एडवांस मेंट इंटेक्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। यहां उपस्थित प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को गांव में विकास कराने के टिप्स व ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं के क्रियान्वन पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ एडीओ ने किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स सौरभ कुमार व प्रदीप ने प्रतिभागियों को गांव के विकास लक्ष्यों से संबंधित नौ प्रमुख थीमों पर चर्चा कर जानकारी दी। कहा कि ग्राम पंचायत में लक्ष्य के अनुसार बेहतर तरह से विकास कार्य कराएं। प्रशिक्षण पीएआई 2.0 पोर्टल के उपयोग पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित डाटा को पोर्टल पर फीड करना है। साथ ही पंचायत स्तर पर इंडिकेटर्स का मूल्यांकन होगा। प्रशिक्षक ने ग्राम पंचायतों को मिलने वाले पुरस्कारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों व पंचायत सहायकों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में सक्रिय भागेदारी के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत मधुलता, सचिव ऊदन सिंह, विकास गौतम, नीलम कटियार, पारुल त्रिपाठी, प्रधान अश्विनी कुमार, विपिन कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed