फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the name of getting a job, the former divisional president of BJP grabbed money, filed a case of fraud

नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने हड़पे रुपये, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 16 Sep 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job, the former divisional president of BJP grabbed money, filed a case of fraud
कानपुर देहात। अकबरपुर के शहजादपुर निवासी युवक ने कानपुर बर्रा निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर बुधवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहजादपुर गांव निवासी शिवम गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2018 में पुलिस भर्ती के दौरान गांव के पंकज गुप्ता ने उसे नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। वह उस दौरान कानपुर नगर के बर्रा में रहता था और वहीं से भाजपा का मंडल अध्यक्ष था।
विज्ञापन

उसकी बातों में भरोसा करके उसे एक लाख रुपये दे दिए। नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो वह दो साल तक टरकाता रहा। इस दौरान कई बार गाली गलौज किया। आठ अगस्त को फिर रुपये मांगने के लिए फोन किया तो उससे अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी केशव कुमार चौधरी से की। उन्होंने इंस्पेक्टर अकबरपुर को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed