{"_id":"6171bbb502d8971e20600dcb","slug":"in-the-morning-the-couple-went-home-in-the-evening-the-woman-s-body-was-found-hanging-akbarpur-news-knp659598718","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दंपती घर गए, शाम को महिला का शव लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह दंपती घर गए, शाम को महिला का शव लटका मिला
विज्ञापन
मृतक अनामिका का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। कस्बा के विकास नगर में गुरुवार को महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। दंपती सुबह ही भाई के यहां से अपने घर गए थे।
सट्टी के ढिचकी गांव के शैलेंद्र कटियार ने पुलिस को बताया कि बहन अनामिका देवी (40) और बहनोई सुधीर कटियार तीन महीने से उसके साथ गांव में रहे थे। गुरुवार को दोनों लोग सिकंदरा कस्बा के विकास नगर में बने अपने निजी मकान में रहने चले गए। शाम को बहन की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो उनका शव दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से एक रस्सी के सहारे बंधा था। उनके घुटने कुर्सी पर रखे थे। उसने हत्या का संदेह जताया है। मृतका के भाई ने बताया कि बहन को कोई बच्चा नहीं है। इससे वह परेशान भी रहती थीं।
वहीं, बहनोई सुधीर कटियार सिकंदरा तहसील में मालबाबू के पद पर तैनात थे। तनाव में शराब पीने लगे। एक साल से वह निलंबित चल रहे हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।