{"_id":"62e51ff750b20802316c3c93","slug":"in-the-meeting-of-the-village-head-union-in-auraiya-the-chiefs-counted-the-problems-submitted-the-memorandum","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं हल न हुईं, तो प्रधान देंगे त्यागपत्र: प्रधान संघ की बैठक में गिनाईं समस्याएं, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं हल न हुईं, तो प्रधान देंगे त्यागपत्र: प्रधान संघ की बैठक में गिनाईं समस्याएं, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Sat, 30 Jul 2022 05:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:43 PM IST
सार
बिधूना ब्लॉक सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने एक मत होकर कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं कराया गया, तो वह प्रदर्शन करने के साथ ही त्यागपत्र देंगे।
विज्ञापन
बैठक के बाद विरोध जताते ग्राम प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के बिधूना ब्लॉक सभागार में प्रधानों ने बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। प्रधानों ने ग्राम पंचायत निधि में होने वाली कटौती व सचिवों की मनमाने ढंग की गई नियुक्ति का विरोध जताया। प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं कराया गया तो वह प्रदर्शन करने के साथ ही त्यागपत्र देंगे।
विज्ञापन
बिधूना ब्लाक के सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक में अध्यक्ष निर्भय सिंह ने प्रधानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। प्रधानों ने बताया कि ग्राम पंचायत निधि से 60 प्रतिशत कटौती की गई है। प्रधानों ने पूर्व की तरह निधि जारी करने की मांग रखी।
विज्ञापन
प्रधानों कहा कि हाल ही में पंचायत सचिवों की नियुक्ति में प्रधानों की सलाह लिए बिना कलस्टर बनाए गए हैं, जो गलत है। बैठक में प्रधानों ने ग्राम पंचायत से जुड़ी अन्य समस्याएं भी रखीं। प्रधानों ने कहा कि उन्हें कई तरह से परेशान किया जा रहा है। बैठक के बाद प्रधानों ने बीडीओ को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा कि मांगे पूरी न होने और उत्पीड़न बंद न होने पर प्रधान त्यागपत्र देंगे। इस दौरान प्रधान हरेंद्र सिंह, अमित कुमार, खुशी लाल, कुसुमा देवी, गीता देवी, भानू प्रताप वर्मा, अनीता देवी, सूरजमुखी, पिंकी देवी, शकुंतला देवी प्रधान व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।