फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the inter-divisional senior football tournament, Kanpur defeated Mirzapur 5-0

Kanpur News: अंतर मंडलीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में कानपुर ने मिर्जापुर को 5-0 से हराया

Wed, 05 Nov 2025 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
In the inter-divisional senior football tournament, Kanpur defeated Mirzapur 5-0
ग्रीनपार्क में फुटबॉल मैच खेलते बस्ती और प्रयागराज के खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। खेल विभाग और जिला कानपुर फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित अंतर मंडलीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मैच में मंगलवार को कानपुर ने मिर्जापुर को हराया। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज ने भी अपने मैच जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सभी मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए।
विज्ञापन


पहले क्वार्टर फाइनल मैच में वाराणसी ने एकतरफा मुकाबले में मेरठ को 5-0 से पराजित किया। जीत में वाराणसी की ओर से संजोग ने दो, मसूद, इंद्रदेव और पंकज ने एक-एक गोल किया। दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में लखनऊ ने मुरादाबाद को 2-1 से हराया।
विज्ञापन


लखनऊ की ओर से नमन और निखिल ने एक-एक गोल किया। तीसरे क्वार्टरफाइनल मैच में प्रयागराज और बस्ती के बीच मुकाबला पहले हाफ तक संघर्षपूर्ण रहा। दूसरे हाफ में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बस्ती की टीम को 5-2 के अंतर से हराया। जीत में प्रयागराज के लिए तौसीफ ने दो, ज्ञानेंद्र, विकल्प, सुजीत ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे क्वार्टरफाइनल मैच में कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिर्जापुर को 5-0 से हराया। कानपुर की ओर से प्रथम सिंह ने दो, विहान खन्ना, अभिषेक थापा, धीरज सिंह ने एक-एक गोल किया। अब सेमीफाइनल मैच पांच नवंबर को खेले जाएंगे।


पहला सेमीफाइनल मैच दोपहर एक बजे वाराणसी और प्रयागराज के बीच और दूसरा मैच दोपहर ढाई बजे से कानपुर और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने दी। मौके पर प्रशांत सिंह, पान सिंह, डीबी थापा, मोहम्मद जावेद, आसिफ इकबाल, निताई सरदार, विशाल सिंह, रईस अहमद सहित कई नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed