फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the football championship, Varanasi made it to the finals while Kanpur made it to the semi-finals

Kanpur News: फुटबॉल चैंपियनशिप में वाराणसी ने फाइनल में तो कानपुर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
In the football championship, Varanasi made it to the finals while Kanpur made it to the semi-finals
फुटबाल मैच में गोल करने का प्रयास करते अयोध्या व कानपुर के खिलाड़ी। - फोटो : आयोजक
कानपुर। 20वीं अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने सहारनपुर को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, क्वार्टरफाइनल मैच में गोरखपुर ने लखनऊ को और कानपुर ने अयोध्या को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


नवाबगंज स्थित पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय के मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में वाराणसी ने सहारनपुर को 4-0 से एकतरफा मात दी। जीत में आशीष, आसिफ, अभिषेक और करुनेश कमल ने एक-एक गोल किया। वहीं, क्वार्टरफाइनल मैच में गोरखपुर ने लखनऊ को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जीत में अम्रतांशु ने एक गोल किया। दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में कानपुर ने अयोध्या को 2-0 से हराया। जीत में शिवम पांडेय व विहान खन्ना ने गोल किए। फाइनल मैच 21 अप्रैल को खेला जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि वीएसएसडी कॉलेज की सचिव नीतू सिंह, विशिष्ट अतिथि यूपी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन व अन्य सदस्य सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed