फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the council school of Gaholia village, the farmers stopped the abandoned cattle

गहोलिया गांव के परिषदीय विद्यालय में किसानों ने बंद किए छुट्टा गोवंश

Tue, 01 Feb 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the council school of Gaholia village, the farmers stopped the abandoned cattle
गहोलिया गांव के परिषदीय विद्यालय में बंद छुट्टा गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रूरा। गेहूं की तैयार हो रही फसल को छुट्टा गोवंशों से बचाना किसान के लिए चुनौती बना है। रात में छुट्टा गोवंश खेतों में फसल चर जा रहे हैं। इससे नाराज गहोलिया गांव के किसानों ने रविवार की देर शाम परिषदीय विद्यालय में छुट्टा मवेशियों को बंद कर दिया। चारा नहीं मिलने सोमवार को भी गोवंश भूख-प्यासे परिसर में बंद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिम्मेदार क्षेत्र में मौजूद छुट्टा गोवंशों को गोशाला भेजने में लापरवाही कर रहे हैं। इससे गांवों में किसान रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। थोड़ी सी अनदेखी पर लागत व मेहनत से तैयार की गई फसल चौपट हो रही है।
विज्ञापन

इधर, सोमवार की शाम तक विद्यालय में बंद छुट्टा गोवंशों को मुक्त कराने कोई नहीं पहुंचा। एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। बीडीओ को अवगत कराकर गोवंशों को विद्यालय से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed