फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In police station scoundrel said from today I will treat every girl as my mother or sister

छेड़खानी का हिसाब: हाथ जोड़कर बोला यश, आज से हर लड़की को मां-बहन समझूंगा; वीडियो देख करेंगे यूपी पुलिस को सलाम

Sat, 13 Sep 2025 10:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 10:17 PM IST
सार

छात्रा ने विरोध किया तो यश ने उसको तीन तमाचे जड़ दिए। सरेराह युवती के साथ मारपीट होते देख संग कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों ने विरोध किया, तो आरोपी और उसके साथियों ने छात्रा की सहेलियों व अन्य बच्चों को भी पीटा।

विज्ञापन
In police station scoundrel said from today I will treat every girl as my mother or sister
पुलिस ने छात्रा के चेहरे पर थूकने के आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर स्थित किदवईनगर में आठ सिंतबर को कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने और विरोध पर तमाचे जड़ने व उस पर थूकने वाले शोहदे यश को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने उसके घर के पास से पकड़ा है। 

विज्ञापन

'मुझे माफ कर दीजिए, आज से हर लड़की को अपनी मां-बहन समझूंगा'
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने गिड़गिड़ाते हुए पुलिस से अपने किए पर माफी मांगी। कहा कि सर, मुझे माफ कर दीजिए, आज से हर लड़की को अपनी मां-बहन समझूंगा। हालांकि पुलिस ने उसे सबक सिखाने के लिए यही वाक्य लिखी तख्ती गले में डलवाई और हाथ जोड़ थाना परिसर में चक्कर लगवाया। इस दौरान वह लंगड़ाकर चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता की हो गई है मौत
जूही कॉलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार को किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि कुछ साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी। वह कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। वहीं साकेत नगर स्थित इंटर कॉलेज के पास रहने वाला यश कुमार उनकी बेटी को पिछले तीन साल से परेशान कर रहा है। 8 सितंबर की शाम उनकी बेटी रोज की तरह कोचिंग से लौट रही थी, तभी अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचे यश ने उसे बीच रास्ते में रोककर हाथ पकड़ने के बाद साथ चलने का दबाव बनाया।

विज्ञापन

विरोध पर छात्रा को मारे थे तमाचे
छात्रा ने विरोध किया तो यश ने उसको तीन तमाचे जड़ दिए। सरेराह युवती के साथ मारपीट होते देख संग कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों ने विरोध किया, तो आरोपी और उसके साथियों ने छात्रा की सहेलियों व अन्य बच्चों को भी पीटा। डीसीपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको सबक सिखाने के लिए वीडियो बनवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed