फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Mahoba, a young man slit his wife's throat with an ax, then killed himself by electrocuting, police engaged in investigation

Mahoba News: पत्नी का कुल्हाड़ी से काटा गला, फिर खुद को करंट लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Jul 2022 07:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 07:46 PM IST
सार

कस्बा खन्ना में रात एक बजे हुई दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या कर ली। मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
In Mahoba, a young man slit his wife's throat with an ax, then killed himself by electrocuting, police engaged in investigation
गमगीन बैठे मृतक दंपत्ति के बच्चे और रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के कस्बा खन्ना में शुक्रवार की आधी रात करीब एक बजे हुई दिल-दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। मानसिक रूप से बीमार पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं को करंट लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से जांचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

कस्बा खन्ना निवासी कौशल किशोर (38) बारह बीघा भूमिप में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके पिता राजेंद्र गुप्ता की एक साल पहले हृदयाघात से मौत हो गई थी। शुक्रवार की रात पति, पत्नी मंजू (36) व छोटा बेटा अंकित (4) एक कमरे में सो रहे थे, जबकि कौशल की मां माया बड़े नाती अंश (10) के साथ आंगन में लेटी थी। 
विज्ञापन

रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवाज सुनकर मां माया कमरे के पास पहुंची तो अंदर से कुंडी बंद होने पर लड़ाई-झगड़ा न करने की बात कही। खिड़की से झांककर कमरे में देखने पर कौशल अपनी पत्नी मंजू पर हसिया से हमला कर रहा था। हसिया से हमले के बाद कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन अलग कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां चीखते-चिल्लाते 100 मीटर दूर स्थित खन्ना थाने पहुंची। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने मैन लाइन के कटआउट से तार निकालकर पकड़ लिए। करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई।

मृतक की मां माया ने बताया कि कौशल उसका इकलौता बेटा था और वहीं बुढ़ापे का सहारा था। मानसिक रूप से बीमार रहने के चलते वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माता-पिता की मौत से दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed