फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In laws became furious on the birth of second daughter in Unnao, mercilessly thrashed the woman

उन्नाव में महिला से प्रताड़ना: दूसरी बेटी के जन्म पर हैवान बने ससुराली, हाथ-पैर बांधकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Feb 2023 06:04 PM IST
सार

माखी थाना क्षेत्र में दूसरी बेटी होने पर पति और ससुरालियों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामले में पीड़िता ने पति व सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
In laws became furious on the birth of second daughter in Unnao, mercilessly thrashed the woman
महिला के पैरों पर चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज ससुराल वालों का अत्याचार दूसरी बेटी के पैदा होने के बाद और बढ़ गया। शुक्रवार को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। अजगैन कोतवाली के भौली गांव निवासी श्यामलाल ने माखी थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि तीन साल पहले बेटी सुषमा की शादी माखी थाना क्षेत्र के अहराडडिया गांव के मजरा खड़हरा निवासी सतनु के बेटे दीपू से की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक, सोने की चेन व अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। डेढ़ महीने पहले सुषमा ने बेटी को जन्म दिया। पहले से एक बेटी होने से परिवार वाले ताने मारते हुए मारपीट करने लगे। 24 फरवरी को दीपू ने बेटी सुषमा के हाथ-पैर बांधकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति दीपू, ससुर सतनु, सास सुनीता पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed