{"_id":"5dc97a9d8ebc3e5b3d49776e","slug":"in-laws-beaten-daughter-in-law-with-husband-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिली बाइक और सोने की चेन तो ससुरालियों ने पति के साथ मिलकर बहू काे लात-घूसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नहीं मिली बाइक और सोने की चेन तो ससुरालियों ने पति के साथ मिलकर बहू काे लात-घूसों से पीटा
Mon, 11 Nov 2019 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने पर छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हरदोई के ग्राम फत्तेपुर गाजी निवासी जगदीश खेती करता है।
उसने बेटी सपना (25) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाने के ग्राम मरहैया निवासी अजय के साथी की थी। सपना ने बताया कि शादी के बाद से ससुराली दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर प्रताड़ित करते हैं।
आरोप है कि गत बुधवार को ससुरालियों ने पति के साथ मिलकर उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। विरोध पर पति ने जानमाल की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। बदहवास हालत में वह मायके पहुंची। अब पति उसे फोन पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़िता ने मझिला थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय, सास लज्जावती, जेठ पप्पू, ननद अनुभा, पिंकी और देवर अजीत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।