{"_id":"62aee82f315d045e620096bf","slug":"in-kanpur-the-youth-fired-at-the-police-from-home-the-policeman-was-shot-the-team-had-reached-on-the-information-of-family-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेटे-बहू को बनाया बंधक, छत से पुलिस पर 40 राउंड फायरिंग, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेटे-बहू को बनाया बंधक, छत से पुलिस पर 40 राउंड फायरिंग, तीन पुलिसकर्मी घायल
Sun, 19 Jun 2022 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 19 Jun 2022 04:55 PM IST
सार
कानपुर के श्यामनगर में बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर वृद्ध ने हमला कर दिया। उसने परिवार को भी बंदी बनाकर रखा था और घर के भीतर से ही फायरिंग कर रहा था। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में श्याम नगर सी ब्लॉक में रविवार दोपहर 55 साल के आरके दुबे ने बेटे-बहू को घर में बंधक बना लिया। बहू के फोन पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घंटे में सिरफिरे ने छत से 40 राउंड फायर झोंक डाले।
विज्ञापन
बड़ी मशक्कत के बाद डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार बातचीत कर उसको समझा सके। तब वह घर के भीतर दाखिल हुए और तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर बेटे बहू को बचाया। आरोपी मानसिक तनाव में था। इस दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस के मुताबिक आरके दुबे का काफी समय से बेटे सिद्धार्थ व बहू भावना से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोपहर करीब एक बजे भावना ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरके दुबे ने छत से फायरिंग शुरू कर दी। तीन पुलिसकर्मियों को छर्रे लग गए। भीतर से चीख पुकार की आवाज सुनाई दे रही थी। पता चला कि आरके दुबे ने सिद्धार्थ और भावना को कमरे में बंद कर रखा है।
विज्ञापन
जानकारी होने पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार, एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास, एसीपी कैंट, एसीपी कोतवाली समेत छह थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। इस दौरान रुक-रुककर आरोपी फायरिंग करता रहा। दूसरी तरफ डीसीपी पूर्वी उसको समझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे तक उसको समझाया। किसी तरह से उसने गोलियां दागनी बंद की। तब पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई। आरके दुबे से असलहा लेने के साथ ही उसे दबोच लिया। कमरे में बंद बेटे बहू को बाहर निकाला। आरोपी के पास से पुलिस को 50 कारतूस मिले और करीब 40 खोखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।