फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur countryside, Rura is flowing for 13 hours and electricity of hundred villages

कानपुर देहात में 13 घंटे गुल रही रूरा व सौ गांवों की बिजली

Mon, 10 Jan 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
In Kanpur countryside, Rura is flowing for 13 hours and electricity of hundred villages
मेन लाइन में फाल्ट दुरुस्त करता विद्युत कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रूरा। बारिश होने पर रूरा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में रविवार को सुबह पांच बजे फाल्ट हो गया। इसकी वजह से उपकेंद्र ठप हो गया। कस्बा व सौ अन्य गांवों की बिजली 13 घंटे तक गुल रही। कस्बे में सुबह जलापूर्ति नहीं होने पर लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। बाद में इंसुलेटर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

कस्बे के विद्युत उपकेंद्र को जैनपुर स्थिति 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। करीब बीस किमी लंबी मेन लाइन खेतों से होकर निकली है। रविवार भोर में बारिश होने पर 33 केवी की लाइन में सात इंसुलेटर पंचर हो गया। इससे हुए फाल्ट से मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई और रूरा उपकेंद्र ठप हो गया।
विज्ञापन

इसकी वजह से रूरा कस्बा व अन्य फीडरों से जुड़े सौ गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। कस्बे में रविवार सुबह टंकी से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पीने का पानी हैंडपंप से भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों की कई घंटे की पेट्रोलिंग के बाद पंचर इंसुलेटर की जानकारी हो सकी। इसके बाद फाल्ट दूर किया जा सका। इसके बाद शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई संतोष भारती ने बताया कि अकबरपुर व रूरा के बीच मेन लाइन के सात इंसुलेटर पंचर होने से बिजली गुल रही। शाम को बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed