फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In Farrukhabad, with moist eyes, the son gave fire to the martyred father, the slogans of Vinod Pal Amar Rahe kept resonating

Farrukhabad News: नम आंखों से बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, विनोद पाल अमर रहें के नारे गूंजते रहे

Tue, 19 Jul 2022 08:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Jul 2022 08:57 PM IST
सार

कायमगंज के गांव नगला विधि में शहीद के अंतिम दर्शन के लिए आसपास गांव के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। अंत्येष्टि स्थल पर पैर रखने की लोगों को जगह नहीं मिली। इस पर काफी युवाओं ने पेड़ पर चढ़कर शहीद के अंतिम दर्शन किए।

विज्ञापन
In Farrukhabad, with moist eyes, the son gave fire to the martyred father, the slogans of Vinod Pal Amar Rahe kept resonating
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के गांव नगला विधि की जिन गलियों में वे देश सेवा का जज्बा लेकर निकलते थे। उन्हीं गलियों व रास्तों से जब शहीद विनोद पाल का पार्थिव शरीर गुजरा तो गांव का हर शख्स सिसक पड़ा। शहीद के बाग के पास अंत्येष्टि स्थल पर सीआरपीएफ जवानों ने जैसे ही तिरंगा हटाया लोग भारत माता की जय व विनोद पाल अमर रहे के नारे लगाने लगे। शहीद की पत्नी सुमन ने सेल्यूट किया। बाद में इकलौते बेटे राजा ने नम आंखों से शहीद पिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

गांव नगला विधि निवासी सीआरपीएफ के नायब सूबेदार विनोद कुमार पाल पुलवामा की गंगू क्रासिंग पर रविवार दोपहर चेकिंग के दौरान आतंकियों की गोली लगने से शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार रात करीब आठ बजे कायमगंज के पास गांव दत्तू नगला स्थित आवास पर पहुंचा था। इसके बाद रात करीब 10 बजे उनके पैतृक गांव ले जाया गया। सुबह करीब सात बजे गांव से जब सीआारपीएफ के जवानों ने शव उठाया तो हर आंख नम हो गई। दो घंटे देरी से करीब 10:50 बजे जिले के प्रभारी मंत्री धर्म पाल सिंह पहुंचे। 

विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री, विधायक डॉ. सुरभि, सीआरपीएफ के डीआईजी एसपी सिंह, एचके कनौजिया, कमांडेंट अजय कुमार शर्मा, सहायक कमांडेंट राजवीर सिंह, डीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ सोहराब आलम ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने तिरंगा शहीद की पत्नी सुमन को सौंपा। बाद में शहीद के बेटे योगेंद्र उर्फ राजा ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अन्य लोगों के साथ पत्नी सुमन ने पति की शहादत के नारे लगाए। 

नहीं थम रहे थे पत्नी और बेटे के आंसू 
रविवार को विनोद पाल की शहादत की सूचना मिलने के बाद से उनकी पत्नी सुमन और बेटे राजा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। बेटा बार-बार मां से लिपटकर रो पड़ता था। सुमन बार-बार बेसुध हो रहीं थीं। उनके आसपास बैठीं महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं। अंत्येष्टि स्थल पर विधायक डॉ. सुरभि पूरे समय शहीद की पत्नी के पास बैठकर उन्हें हिम्मत बंधाती रहीं।

विज्ञापन

प्रशासनिक अमले व जनप्रतिनिधियों ने भेंट किए पुष्प चक्र 
शहीद विनोद पाल के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीण सहित तमाम जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला पहुंचा। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार, चेयरमैन सुनील चक, कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह, अशोक वर्मा, नवनीत पाल आदि सहित शहीद की बहन बीना और बेबी ने पुष्प अर्पित करते समय बिलख पड़ीं। इसके अलावा समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  बेचेलाल यादव, अशोक यादव, अंकित यादव, मुकेश यादव, योगेंद्र यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

खेती का शौक रखते थे विनोद पाल 
शहीद विनोद पाल एक अच्छे जवान होने के साथ अच्छे किसान भी थे। उनकी गांव में आम के साथ खेती भी है। पिछले साल वे छुट्टी लेकर आए थे तो पूरी छुट्टी गांव में रहकर बिताई। आम के सीजन में फसल बेचने के बजाय उसकी खुद ही रखवाली की थी। सीजन में आम खाए भी और गांव के लोगों को भी आम खिलाए थे। परिजनों का कहना है कि वे अक्सर कहते थे कि सेवानिवृत्त के बाद वे गांव में ही रहेंगे और खेती करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed