फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Congress, Naresh Katiyar again took command of the district

कांग्रेस में नरेश कटियार को फिर जिले की कमान

Thu, 17 Jun 2021 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
In Congress, Naresh Katiyar again took command of the district
कानपुर देहात। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की कमान फिर से नरेश कटियार को दी है। वहीं महासचिव रहे वाजिद कुरैशी को अब उपाध्यक्ष बनाया गया है। बिजेंद्र स्वरूप कटियार को फिर से कोषाध्यक्ष का प्रभार मिला है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता को दोबारा मौका मिला है वहीं सतेंद्र कुमार शुक्ला, सरोवर सिंह, अजय कुमार कटियार, अजय सिंह यादव व नीलम दिवाकर नये चेहरे हैं। महासचिव पद पर हरीशंकर व आमिर को फिर से जिम्मेदारी दी गई है। मंजू कश्यप, रामकिशोर दिवाकर, गोविंद निषाद, जितेंद्र सिंह भदौरिया व आशीष सिंह गौर को पहली बार महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व पीसीसी सदस्य रहे शमीम कुरैशी को दिया गया है। कार्यकारिणी में सभी 35 पदों पर सक्रिय लोगों को मौका दिया गया है। इससे जिले में कांग्रेस मजबूत स्थिति में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed