फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In 2013, the accounts of Shri Lakshmi Cotsyn Company becomes NPA, no action was taken

श्री लक्ष्मी कॉटसिन प्रकरण: सात साल आंखें मूंदे रहे अफसर, विदेशी बैंकों ने भी बांटे लोन

Mon, 09 Aug 2021 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Aug 2021 02:13 PM IST
सार

सीबीआई की एफआईआर में इसका जिक्र भी है। इसके अलावा बैंक कंपनी के एमडी को आज तक डिफाल्टर तक घोषित नहीं कर पाए। अब सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
In 2013, the accounts of Shri Lakshmi Cotsyn Company becomes NPA, no action was taken
श्री लक्ष्मी कॉटसिन का मालिक एमपी अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

6833 करोड़ रुपये से अधिक की डिफाल्टर कंपनी श्री लक्ष्मी कॉटसिन पर बैंकों ने जमकर मेहरबानी बरसाई। 2013 में ही कंपनी के खाते एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो गए थे। इसके बाद भी सात साल तक बैंक अफसर आंखें मूंदे बैठे रहे। कोई कार्रवाई नहीं की। और तो और खाते एनपीए होने के बाद भी यूको बैंक हांगकांग और सिंगापुर की शाखा ने 27-27 करोड़ का लोन दे दिया।
विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर में इसका जिक्र भी है। इसके अलावा बैंक कंपनी के एमडी को आज तक डिफाल्टर तक घोषित नहीं कर पाए। अब सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। इसी क्रम में शनिवार को सीबीआई ने कंपनी के 14 ठिकानों पर छापा मारा था। टेक्सटाइल और प्रतिरक्षा उत्पाद बनाने वाली इस कंपनी ने 2005 से 2013 तक अलग-अलग बैंकों से कारोबार विस्तार के लिए 2650 करोड़ का लोन लिया था।
विज्ञापन


पेनाल्टी और ब्याज मिलाकर अब लोन की राशि छह हजार करोड़ से अधिक हो गई है। कंपनी में 2019 तक उत्पादन होता था। कंपनी को आंख मूंदकर अरबों रुपये दिए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 375 करोड़ रुपये का लोन दिया था। यह लोन 21 सितंबर 2013 को स्वीकृत दिखाया गया है। इसी तारीख को खाता एनपीए दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यह गलती न होकर बैंक अफसरों की सोची-समझी रणनीति है। क्योंकि यदि एक भी खाता एनपीए होता है तो और सभी खाते एनपीए हो जाते हैं। इससे बचने के लिए बैंक ने पहले लोन स्वीकृत किया, इसके बाद खाता एनपीए किया। इसके अलावा 23 बैंकों ने अपनी बकायेदारी दिखाई है। 

प्रॉपर्टी की कीमत कम, लोन दिया गया ज्यादा
बैंकों से लोन लेने के लिए कंपनी की ओर से कई गारंटर बनाए गए थे। इसमें कंपनी के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर एमपी अग्रवाल के अलावा इनके निदेशकों पवन कुमार अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, देवनारायण गुप्ता, मेसर्स गैलेक्सी कैपिटल फाइनेंस, श्री लक्ष्मी डिफेंस साल्यूशन, न्यू टेक स्टील लिमिटेड, एशिया पैसिफिक लिमिटेड ने करीब 60 करोड़ से अधिक की प्रापर्टी को बैंकों में बंधक रखा और बैंकों ने अरबों रुपये का लोन दे दिया।

प्लांट मशीनरी की ब्रिकी में 1500 करोड़ की अनियमितता
कंपनी के खाते 2013 से एनपीए हो गए थे। इस बीच मामला एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) भी पहुंचा लेकिन इससे पहले ही फतेहपुर के मलवां, सौरां, रुड़की आदि जगहों पर लगे प्लांट और अन्य प्रापर्टी को मानकों के विपरीत खरीद-फरोख्त की गई।

कंपनी नियमों को ताक पर रख विदेशी वेंडरों को इसकी बिक्री कर दी गई। करीब 1500 करोड़ का इस तरह के गबन का मामला सामने आया है। इसके अलावा फंड का गलत तरीके से डायवर्जन किया गया। इसकी भी जांच की जा रही है। बैंक की विदेशी शाखाओं से लोन क्यों लिया गया। इसके पीछे की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed