फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Imtiaz Khan district chief banda said good days for shivpal supporters start

शिवपाल समर्थकों का राजनीतिक वनवास खत्म, 2019 की कामयाबी से होगा आगाज- इम्तियाज

Fri, 05 Oct 2018 09:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Imtiaz Khan district chief banda said good days for shivpal supporters start
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की पहली बैठक में बांदा जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव और उनके समर्थकों का राजनीतिक वनवास अब खत्म हो चुका है। वर्ष 2019 के चुनाव में कामयाबी के साथ इसका आगाज होगा। विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपना रुतबा कायम करेगी। 
विज्ञापन


हाल ही में जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद बृहस्पतिवार को मोर्चा की छावनी स्थित सभागार में पहली बैठक हुई। सपा के बुजुर्ग नेता संतराम यादव और डा. खलील अहमद भी शरीक हुए। जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने कहा कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव संघर्षशील सियासतदार हैं। उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

जुझारू और संघर्षशील साथियों को शामिल किया जाएगा

Imtiaz Khan district chief banda said good days for shivpal supporters start
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां - फोटो : अमर उजाला
बैठक में शामिल युवाओं से कहा कि क्षेत्र में जाएं और मोर्चा के कार्य में जुट जाएं। 7 अक्तूबर को जिलाध्यक्ष सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यकर्ता तैयार करेंगे। जिला कमेटी में जुझारू और संघर्षशील साथियों को शामिल किया जाएगा। दशहरा मिलन समारोह भी होगा। बैठक का संचालन शोभाराम कश्यप ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed