नवरात्र का व्रत रखने वाले इन बातों को जरूर ध्यान रखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य रामेंद्रनाथ मिश्र का कहना है कि जिस तरह दशमी विद्घा एकादशी का व्रत नहीं रखा जाता है। उसी प्रकार अमावस विद्घा परेवा को घट पूजन नहीं करना चाहिए। मंगलवार को अमावस विद्घा परेवा के चलते नवरात्र का पहला व्रत नहीं रखा जा सकता। उन्होंने दूसरा कारण बताते हुए कहा कि जो परेवा सूर्योदय के पहले चली आ रही हो। उसी में घट स्थापना करनी चाहिए और सूर्योदय के बाद जो परेवा लगे उसमें घट स्थापना नहीं करनी चाहिए। मंगलवार को दोपहर बाद परेवा लग गई, जो बुधवार सुबह 7.30 बजे तक रहेगी। इसलिए बुधवार को ही घट स्थापना शुभ मानी गई है।
इन बातों को जरूर रखें ध्यान...
- नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए, इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है
- नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए
- अगर आप नवरात्र में कलश स्थापना कर रहे हैं, माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं या अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं
- इस दौरान खाने में प्याज, लहसुन और नॉनवेज बिल्कुल भी न खाएं
- नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए
- व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
- व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नीबू नहीं काटना चाहिए
- व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली खा सकते हैं
- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्र व्रत के समय दिन में सोने, तम्बाकू चबाने और शारीरिक संबंध बनाने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है