{"_id":"5d0df0938ebc3e5cf17394ca","slug":"important-news-for-pnb-account-holders-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पंजाब नेशनल बैंक की 73 साल पुरानी इस शाखा का अस्तित्व खत्म, खाताधारकों के लिए जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पंजाब नेशनल बैंक की 73 साल पुरानी इस शाखा का अस्तित्व खत्म, खाताधारकों के लिए जरूरी जानकारी
Sat, 22 Jun 2019 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक की बिरहाना रोड शाखा का अस्तित्व खत्म हो गया। शुक्रवार कामकाज का आखिरी दिन था। 24 जून से इस शाखा के खाताधारकों के काम माल रोड और रतनलाल नगर शाखा में होंगे। 22 और 23 जून को अवकाश है। इन दो दिनों में खातों की शिफ्टिंग संबंधी काम पूरे किए जाएंगे।
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बिरहाना रोड शाखा के करीब 20 हजार खाताधारकों को एसएमएस व ईमेल के जरिये खाते शिफ्ट होने की आधिकारिक सूचना दे दी गई है। बिरहाना रोड शाखा में बीते मंगलवार को ही बैंकिंग संबंधी हर तरह का काम बंद कर दिया गया था। अब कर्मचारियों और अधिकारियों को अलग अलग शाखाओं में भेजने की तैयारी चल रही है।

73 साल पुराना सफर थमा
बिरहाना रोड स्थित जिस बिल्डिंग में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा और इसका रीजनल ऑफिस है, वहां वर्ष 1946 में हिंदुस्तान कामर्शियल बैंक (एचसीबी) की शुरुआत हुई थी। इसे शहर के उद्योगपति सर पदमपत सिंहानिया ने शुरू किया था। ऊपरी मंजिल में एचसीबी का मुख्यालय था, जबकि नीचे बैंक की शाखा। थोक बाजार पास होने की वजह से यहां ज्यादातर कारोबारियों और व्यापारियों के खाते थे। वर्ष 1986 में एचसीबी का पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो गया। एचसीबी की शाखा पीएनबी की शाखा में तब्दील हो गई। अब यह शाखा खत्म होने से इस बिल्डिंग में बैंकिंग का 73 साल पुराना सफर थम गया।