{"_id":"6aef8698bf02553c7c0f9724","slug":"ima-blue-won-thanks-to-dr-chetans-unbeaten-98-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160406-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डॉ. चेतन के नाबाद 98 रन से आईएमए ब्लू जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डॉ. चेतन के नाबाद 98 रन से आईएमए ब्लू जीता
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आईएमए टी-20 ट्राइएंगुलर लेदर बॉल क्रिकेट सीरीज के मुकाबले में आईएमए ब्लू ने आईएमए रेड को नौ विकेट से पराजित किया। डॉ. चेतन ने नाबाद 98 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
शनिवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब मैदान पर खेले गए मुकाबले में आईएमए रेड की टीम 24.1 ओवर में 145 रन बनाकर सिमट गई। उमाशंकर वर्मा ने 35, दक्ष गढ़ी ने 16 और डॉ. विनीत रस्तोगी ने 15 रन बनाए। डॉ. चेतन, डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. अभिनव सेंगर ने दो-दो विकेट, डॉ. मानव लूथरा और डॉ. दीपक श्रीवास्तव को एक-एक विकेट अपने नाम किया।
आईएमए ब्लू ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। डॉ. चेतन ने 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 54 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाए। डॉ. अभिनव सेंगर ने 16 और डॉ. मोहम्मद अथर ने 10 रन का योगदान दिया। डॉ. चेतन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का आयोजन आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, मानद सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव और वित्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्र ने किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स सब कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. सी. निहलानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।