{"_id":"6a35a976d2e7a2b2430a3eee","slug":"illegal-stand-to-be-removed-from-naubasta-intersection-30-police-personnel-to-ensure-relief-from-traffic-jams-kanpur-news-c-362-1-ka11002-150087-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नौबस्ता चौराहे से हटेगा अवैध स्टैंड, 30 पुलिसकर्मी जाम से दिलाएंगे मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नौबस्ता चौराहे से हटेगा अवैध स्टैंड, 30 पुलिसकर्मी जाम से दिलाएंगे मुक्ति
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता चौराहे पर लगने वाला अवैध स्टैंड शनिवार से समाप्त हो जाएगा। इसके लिए एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके ने शुक्रवार को नौबस्ता और हनुमंत विहार थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने चौराहे का निरीक्षण कर जाम के कारणों की समीक्षा की और यातायात व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि नौबस्ता चौराहे पर जाम से हाईवे पर यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में दोनों थानों के करीब 30 पुलिसकर्मियों की सुबह आठ से 12 और शाम छह से 10 बजे तक दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। यह चौराहे और आसपास यातायात नियंत्रण करेंगे।
एडीसीपी साउथ शाम करीब छह बजे पुलिस बल के साथ नौबस्ता चौराहे पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध वाहन स्टैंड और सड़क किनारे खड़े ऑटो व ठेलियों को चौराहे पर लगने वाले जाम का मुख्य कारण पाया। उन्होंने तत्काल अवैध स्टैंड हटाने के निर्देश दिए और कहा कि स्लिप-वे और मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार का वाहन या ठेला नहीं खड़ा होना चाहिए। उन्होंने बसंत विहार मेट्रो स्टेशन तक पैदल निरीक्षण किया। रास्ते में खड़े ऑटो चालकों को चेतावनी दी गई कि सवारी बैठाने या उतारने के लिए वाहन सड़क के बीच में न रोकें।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर पहले चालान और फिर सुधार न होने पर वाहन सीज करने की कार्रवाई होगी। एक महिला की ओर से की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्होंने ऑटो चालकों को यात्रियों से शालीन व्यवहार करने और अभद्रता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जाम का कारण बनीं दो कारों के चालान भी कराए। एडीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि सिग्नल रेड होने पर वाहन स्टॉप लाइन से पीछे न रुकने पर चालान किया जाए।