फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal stall operator shot dead in temple, incident in broad daylight near police post, accused arrested

Kanpur: कनपटी में गोली मारकर अवैध स्टैंड संचालक की हत्या, दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 04:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Jul 2024 04:27 AM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता बाईपास चौराहे पर उस्मानपुर चौकी के पास अवैध स्टैंड संचालक की कनपटी में गोली मारकर हत्सा कर दी गई। मृतक का गुरुवार को गाड़ी का नंबर लगाने और सवारियां बैठाने को लेकर हत्यारोपी से विवाद हुआ था। घटना के 12 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी वैन चालक को दबोच लिया है।

विज्ञापन
Illegal stall operator shot dead in temple, incident in broad daylight near police post, accused arrested
kanpur murder - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता बाईपास चौराहे पर उस्मानपुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े सुबह साढ़े आठ बजे अवैध स्टैंड संचालक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 12 घंटे के अंदर रात आठ बजे पुलिस ने हत्यारोपी वैन चालक को दबोच लिया। गुरुवार को गाड़ी का नंबर लगाने व सवारियां बैठाने को लेकर स्टैंड संचालक और वैन चालक के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी।

विज्ञापन

यही रंजिश हत्या की वजह बनी। हनुमंत विहार के ताजनगर निवासी हरिकरन सिंह (58) के परिवार में पत्नी रेनू सिंह, इकलौता बेटा अमित कुमार सिंह और दो बेटियां है। एक बेटी और बेटे की शादी हो गई है। घर में बेटा अमित, बहू रेशू सिंह, पत्नी रेनू सिंह और छोटी बेटी मोना रहती है। अमित हमीरपुर जिले के सुमेरपुर में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं और बहू रेशू भी शहर के बिधनू ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल में पढ़ाती हैं।

विज्ञापन

रोज की तरह अमित शुक्रवार की सुबह हमीरपुर गए थे। मृतक के भतीजे दीपू ने बताया कि हरिकरन नौबस्ता चौराहा स्थित वैन स्टैंड का संचालन करने के साथ ही किराये पर गाड़ियां चलवाते थे। हरिकरन सुबह 7:45 बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित नौबस्ता बाईपास चौराहे पर पहुंच गए थे। मुख्य चौराहे पर स्थित हनुमान प्रसाद ओझा कचौड़ी वाला रेस्टोरेंट के बाहर सुबह करीब आठ बजे वह कुर्सी पर बैठे समाचार पत्र पढ़ रहे थे।

विज्ञापन

खून से लथपथ हरिकरन कुर्सी से नीचे गिर पड़े
इसी बीच नौबस्ता चौराहे की तरफ से सफेद शर्ट और नीली जींस पहनकर एक युवक आया। हरिकरन के पास पहुंचा और पलक झपकते ही तमंचा निकाल उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। इसके बाद तेज चाल से हमीरपुर रोड की तरफ खड़ी वैन लेकर भाग गया। गोली लगने के बाद खून से लथपथ हरिकरन कुर्सी से नीचे गिर गए। पुलिस ने हरिकरन को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें हैलट ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट में लगे कैमरे से हुई आरोपी की पहचान
पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। घटना की सूचना पाकर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह, नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हत्यारे का फोटो दिखाया गया, तो आसपास के लोगों ने उसकी पहचान रेउना थानाक्षेत्र में रहने वाले वैन चालक सौरभ सचान के रूप में की।

पुलिस ने पैर में गोली मारी, हत्यारोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हरिकरन के बेटे अमित की तहरीर पर सौरभ सचान व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। तमंचा बरामदगी के दौरान आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने पैर में गोली मारी और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हत्यारोपी को पकड़ लिया।

कांशीराम अस्पताल में कराया है भर्ती
पूछताछ के बाद पुलिस टीम वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए हत्यारोपी को सीओडी नाले के पास जंगल ले गए। वहां बारिश होने की वजह से पुलिसकर्मी फिसल कर गिर गए। इसका फायदा उठाते हुए वहां रखे तमंचे से हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed