{"_id":"5cf3dbf6bdec22073e11873f","slug":"illegal-sand-mining-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के घुरौली चंदवारी मौरंग खदान पर अधिकारियों ने मारा छापा, एसडीएम ने छह पोकलैंड मशीनें पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के घुरौली चंदवारी मौरंग खदान पर अधिकारियों ने मारा छापा, एसडीएम ने छह पोकलैंड मशीनें पकड़ी
Sun, 02 Jun 2019 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
खदानों पर एसडीएम ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के सरीला में एसडीएम ने चिकासी थानाक्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। घुरौली चंदवारी मौरंग खदान में छापा मारकर नदी की जलधारा से मौरंग खनन कर रही छह पोकलैंड मशीनें पकड़ी हैं। इसके चलते मौरंग खदान को सीज कर पट्टाधारक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही पट्टा निरस्तीकरण की चेतावनी भी दी है।
एसडीएम जुबेर वेग ने शनिवार की देर रात चिकासी एसओ अमित भड़ाना व पुलिस बल के साथ घुरौली चंदवारी मौरंग खदान के खंड संख्या 26-5 में छापामारी की। यह मौरंग खंड एल पाइन रिसोर्स के प्रोपराइटर सत्येंद्र सिंह कुशवाहा गोवर्धन कालोनी ग्वालियर के नाम पांच वर्ष के लिए आवंटित है। एसडीएम ने बताया छापेमारी के दौरान नदी की जलधारा से अवैध खनन कर रही छह पोकलैंड मशीनें बरामद की हैं।
जिन्हें थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है तथा मौरंग खदान को भी सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया सुरक्षित मौरंग खंड से भी अवैध खनन करने की आशंका है। जिसकी जांच के लिए राजस्व व खनिज विभाग की टीम का गठन किया गया है। यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो पट्टाधारक के विरुद्घ पट्टा निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसओ अमित भड़ाना ने बताया कि खनन निरीक्षक सन्नी कौशल की तहरीर पर पट्टाधारक सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ खनिज अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खदान में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम की छापेमारी के दौरान मौरंग खदान पर अफरा तफरी मच गई। मौरंग लादने आए ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गए।