{"_id":"6106fb2c8ebc3e84437483b3","slug":"illegal-possession-by-chairman-dropped-pukhrayan-news-knp6437606131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की ओर से किया गया अवैध कब्जा गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन की ओर से किया गया अवैध कब्जा गिराया
विज्ञापन
पुखरायां। नगरपालिका की जमीन पर चेयरमैन की ओर से कब्जा किए जाने पर रविवार को एसडीएम ने जेसीबी मशीन से निर्माण को गिरवा दिया। एसडीएम ने बताया कि इस बाबत पूर्व में दो बार नोटिस दिया जा चुका है। वहीं अब जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने कस्बा बाईपास स्थित नगरपालिका की भूमि पर अवैध कब्जा किया था। जिसमें बाउंड्री और टिन शेड रखकर कुछ पक्का निर्माण भी कराया गया था। जिसको खाली करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद कब्जा की गई भूमि को खाली नहीं किया गया।
इस पर कब्जा अवधि का 25 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया चुका है। उसे भी अभी तक जमा नहीं किया गया है। जिसकी वसूली की कार्रवाई शुरू कराई जा रही है। वहीं सरकारी भूमि पर कराए गए निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करा दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था।