फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Illegal liquor racket uncovered under the guise of medicine parcels; inter-state smuggler arrested

औरैया: दवाइयों के पार्सल की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का खेल, अंतरराज्जीय तस्कर गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 06:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Nov 2026 06:34 PM IST
सार

Auraiya News: पकड़ी गई शराब की कीमत छह लाख रुपये बताई गई। अनंतराम टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर दबोचा। 

विज्ञापन
Illegal liquor racket uncovered under the guise of medicine parcels; inter-state smuggler arrested
अंतरराज्जीय तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजीतमल कोतवाली पुलिस टीम ने त्योहारों को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़े अंतरराज्जीय शराब तस्कर को दबोचा है। आरोपी डाक पार्सल लिखे लोडर में दवाइयों की खेप के बीच छिपाकर चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार तस्करी कर ले जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 पेटी अवैध शराब और 83 पैकेज दवाइयों समेत करीब 21 लाख रुपये का सामान और वाहन बरामद किया है।

विज्ञापन


एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर जिले में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। कोतवाल अजीतमल विजय बहादुर वर्मा फोर्स के साथ अनंतराम टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक डाक पार्सल लिखे लोडर में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम ने कानपुर-इटावा पर कस्बा अजीतमल के पास भट्ठा रोड सर्विस लेन से संदिग्ध लोडर को रोक कर तलाशी ली। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्नौज स्थित थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव महादेव निवासी रामकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि किसी को शक न हो, इसलिए वह डाक पार्सल लिखे लोडर में दवाइयों की आड़ में शराब की तस्करी करता था। वह हरियाणा के चंडीगढ़ से सस्ते दामों में अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी पूर्व में भी बिहार के मोतीहारी और मुजफ्फरपुर जिलों से दो बार जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने लोडर से अवैध शराब की 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई। इसके अलावा वाहन से 83 पैकेज दवाइयां मय चालान, रसीद व बिल मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed