फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IITians came out in support of stray dogs in kanpur

“बटरस्कॉच” से बचेंगे एनिमल्स: आवारा कुत्तों के सपोर्ट में उतरे आईआईटियन, वेलफेयर बोर्ड से की शिकायत

Sat, 05 Nov 2022 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Nov 2022 09:37 AM IST
सार

आईआईटी प्रशासन संस्थान परिसर में रहने वाले कुत्तों को बाहर भगा रहा है। भूख और वाहनों की चपेट में आने से कुछ कुत्तों की मौत हो चुकी है। अब संस्थान के छात्र कुत्तों के बचाव में उतर आए हैं।

विज्ञापन
IITians came out in support of stray dogs in kanpur
अवारा कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर के छात्र अब कैंपस में रहने वाले आवारा कुत्तों के बचाव में उतर आए हैं। आईआईटी प्रशासन द्वारा कुत्तों को भगाने के विरोध में सैकड़ों छात्रों ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से भी शिकायत की है। बोर्ड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईआईटी कानपुर के रजिस्ट्रार और कानपुर नगर के डीएम को पत्र लिखकर जानवर की सुरक्षा के लिए कहा है।

विज्ञापन

बोर्ड का कहना है कि जानवर को नुकसान पहुंचाएं बिना लोगों की समस्या का समाधान करें। आईआईटी में एनिमल वेलफेयर सेल के सदस्य जानवरों के प्रति की जा रही क्रूरता से नाराज है। संस्थान में बटरस्कॉच नाम से प्रसिद्ध फीमेल डॉग का इंस्टग्राम पर पेज बनाया है। इस पेज के माध्यम से भी यह अभियान चलाया जा रहा है। आईआईटी कानपुर के हॉल आठ, हॉल चार में करीब 150 आवारा कुत्ते रह रहे हैं।

विज्ञापन

वहां रहने वाले कुछ छात्रों ने रजिस्ट्रार को शिकायत की थी कि कुत्तों की वजह से गंदगी होती है, इनको यहां से निकाला जाए। उनकी शिकायत पर आईआईटी प्रशासन ने बिना नगर की मदद लिए ही कुत्तों को सड़कों पर छोड़ना शुरू कर दिया।  इसकी वजह से कुछ जानवर भूख से तड़पने लगे और कुछ की मौत भी हो गई। इसके बाद छात्रों ने संस्थान के एनिमल वेलफेयर सेल के सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

वेलफेयर सेल के सदस्यों से मामले को गंभीरता से लिया, लेकिन फिर जानवरों का पकड़ा जाना नहीं रुका। सदस्यों ने फिर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया को पत्र लिखा। इसके जवाब में बोर्ड ने इस पर तत्काल एक्शन लिया और संस्थान को जानवरों के बाहर किए जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पशु समिति कल्याण समिति बनाने के भी कहा है।

विज्ञापन

बटरस्कॉच के 639 फॉलोअर
इंस्टाग्राम पर बटरस्कॉच आईआईटी के नाम से पेज बना हुआ है। इसमें 639 फॉलोअर हैं, जिसके जरिए जानवरों को बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। सदस्यों का कहना है कि जानवरों को हटाने के बजाए दूसरी व्यवस्था करें। सड़कों पर घूमने वाले यह जानवर लोगों को और नुकसान पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed