फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iitians 'Black Day' in protest of the action

कार्रवाई के विरोध में आईआईटीयंस का ‘ब्लैक डे’

Fri, 13 Oct 2017 12:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Iitians 'Black Day' in protest of the action
डेमो
 आईआईटी में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में हुई कार्रवाई के खिलाफ सीनियर छात्र एकजुट हो रहे हैं। छात्र लगातार परिसर के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें कर रहे हैं और आगे की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया। फेसबुक, व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो को काले रंग में बदल दी। छात्रों ने 22 छात्रों के सस्पेंशन को गलत बताया। तर्क दिया कि कई ऐसे छात्रों पर कार्रवाई कर दी गई है जो निर्दोष हैं। स्टूडेंट सीनेट अफेयर्स कमेटी (एस-सैक) ने सही तरीके से छात्रों के बयान दर्ज नहीं किए हैं। कई सीनियर छात्रों ने सस्पेंड किए गए सेकेंड ईयर के छात्रों को कानूनी मदद लेने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


सामान समेटकर सस्पेंड छात्रों ने कैंपस छोड़ा
रैगिंग के आरोप में सस्पेंड किए गए 22 छात्रों में से करीब 14 छात्रों ने हॉस्टल से अपना सामान समेटकर कैंपस छोड़ दिया है। जबकि कुछ छात्रों के सामान अभी भी हॉस्टल में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों में गम और गुस्सा
रैगिंग के आरोप में जिन छात्रों को सस्पेंड किया गया है उनके साथियों में गम और गुस्सा दोनों ही देखने को मिल रहा है। छात्र अपना दर्द फेसबुक के जरिए बयां कर रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed