फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IItian got a big offer from mayor of london

इस आईआईटीयन को लंदन के मेयर ने दिया है बम्पर ऑफर, जानें इनके बारे में

Tue, 29 May 2018 11:23 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 May 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
IItian got a big offer from mayor of london
आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र सुमित चौधरी
आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र सुमित चौधरी के पास लंदन में अपनी कंपनी शुरू करने का ऑफर आया है। दरअसल, लंदन मेयर्स इंडिया इमर्जिंग (आईई)-20 बिजनेस प्रोग्राम के तहत देश के टॉप-20 स्टार्टअप में सुमित की भी कंपनी शामिल की गई है। इसके चलते लंदन के मेयर सादिक खान ने उन्हें ये ऑफर दिया है। 
विज्ञापन

सोमवार को जारी की गई सूची में देश में काम करने वाली अलग-अलग क्षेत्रों की 20 कंपनियां हैं। इसमें सुमित चौधरी की कंपनी गाया स्मार्ट सिटी का भी नाम शामिल है। सुमित की कंपनी टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी, आईटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देती है। 
विज्ञापन


रिलायंस जियो के रह चुके हैं सीआईओ
आईआईटी कानपुर से 1992 में इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकल से बीटेक करने वाले सुमित बताते हैं कि सबसे पहले उन्होंने एक साल फिलिप्स कंपनी में नौकरी की। 1993 में आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। यहां से उन्होंने मास्टर और पीएचडी की पढ़ाई करने के बाद यूएस की टेलीकॉम कंपनी केपीएमजी में नौकरी करने लगे। कुछ साल बाद इस कंपनी के पार्टनर भी बन गए और फिर सीईओ बन गए। 2006 में सब कुछ छोड़कर सुमित भारत आ गए और यहां रिलायंस कम्यूनिकेशन के चीफ इंफॉरमेशन ऑफिसर (सीआईओ) पद पर नौकरी की। रिलायंस जियो के सीआईओ और रिलायंस इंटरप्राइजेज बिजनेस के प्रेसिडेंट पद पर भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में शुरू की कंपनी 
सुमित बताते हैं कि 2015 में रिलायंस कंपनी छोड़कर उन्होंने खुद की ‘गाया स्मार्ट सिटी’ नामक कंपनी की शुरुआत की। कानपुर, वाराणसी, आगरा, लखनऊ सहित देश के सौ शहरों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार के साथ उनकी कंपनी काम कर रही है। 

लंदन के मेयर का ऑफर
- कंपनी शुरू करने के लिए कार्यालय देंगे।
- सभी सरकारी विभागों से अनापत्ति पत्र दिलवाएंगे।
- शहर में सेवाएं प्रदान करने का मौका देंगे।
- सरकारी विभागों के प्रोजेक्ट दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed