{"_id":"5ea87f508ebc3e90294c3173","slug":"iit-wiil-made-ventilation-helmet-ramadevi-news-knp557520062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बनाएगा वेंटिलेशन वाला हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बनाएगा वेंटिलेशन वाला हेलमेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी को रोकने और इसके बचाव के लिए आईआईटी लगातार नए-नए शोध कर रहा है। पोर्टेबल वेंटिलेटर, फेस शील्ड, एन95 की खूबियों वाले मास्क आदि बनाने के बाद अब आईआईटी कोरोना योद्धाओं के लिए वेंटिलेशन वाले हेलमेट तैयार करने में जुटा है। यह हेलमेट वायरस के साथ गर्मी के प्रभाव से भी सिर को बचाएगा। इसे हेड गेयर नाम दिया गया है।
कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टर पीपीई किट के अलावा फेस शील्ड और मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। फेस शील्ड के चलते चेहरे में पसीना आता है। तापमान बढ़ने पर यह समस्या और बढ़ेगी।
ऐसे में आईआईटी की मेडटेक फैसिलिटी अब हेड गेयर तैयार कर रहा है। आरईओ इमेजिनेरिंग लैब के डॉ. अमनदीप सिंह ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री जैसा हेलमेट लगाते हैं, यह कुछ कुछ वैसा ही होगा। इसमें वेंटिलेशन की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
इसको पहनने से बिल्कुल भी गर्मी नहीं लगेगी और न ही पसीना आएगा। फेस शील्ड भी लगी होगी, इससे वायरस भी चेहरे तक नहीं पहुंच पाएगा। अभी इसका निर्माण जारी है, कुछ ही समय में यह बनकर तैयार हो जाएगा। कीमत अभी तय करना बाकी है।
नोट, दूध, दवा को सैनिटाइज करेगा यूवी चैंबर
आईआईटी ने एक यूवी चैंबर का निर्माण किया है जो नोट लेकर लेकर दूध, दवा, सब्जी, राशन को सैनिटाइज कर देगा। आईआईटी इसके प्रमाणित होने का इंतजार कर रहा है, अप्रूवल मिलते ही यह मार्केट में आ जाएगा।
मैकेनिकल इंजीयिरिंग विभाग के प्रो. जे रामकुमार और उनकी टीम ने इसका निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 मिनट के समय में सभी वस्तुएं वायरस मुक्त हो जाएंगी।