{"_id":"6acfbe9ca11a101534072a37","slug":"kanpur-allegation-of-woman-being-subjected-to-third-degree-torture-for-three-days-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिला को तीन दिन तक थर्ड डिग्री देने का आरोप, शरीर पर चोटों के निशान देख परिजन ने चौकी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिला को तीन दिन तक थर्ड डिग्री देने का आरोप, शरीर पर चोटों के निशान देख परिजन ने चौकी में किया हंगामा
Wed, 14 Oct 2026 11:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:11 PM IST
सार
Kanpur News: मामला फजलगंज थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर पांच का है। एसीपी ने महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
फजलगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फजलगंज पुलिस पर चौकी और थाने में महिला को तीन दिन तक रखकर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। परिजन ने महिला के शरीर पर चोटों के निशान देकर गुमटी नंबर पांच पुलिस चौकी में हंगामा किया। घरों में काम करने वाली महिला पर एक घर के मालिक ने चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। आरोप है कि उसे तीन दिन तक पीटा गया। चौकी पहुंचे एसीपी ने महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
काकादेव के राजापुरवा निवासी महिला घरों में चौका-बर्तन कर दो बेटियों को पालती है। पति की मौत हो चुकी है। दो माह पहले ही छाया ने दर्शनपुरवा स्थित नानक मसाले वाले दुकानदार मन्नी के यहां पर काम शुरू किया था। पिछले सप्ताह उनके यहां से चार अंगूठियां व कुछ नकदी ले गए। उन्होंने महिला पर चोरी का आरोप लगा फजलगंज थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार को गुमटी चौकी प्रभारी ने महिला सिपाहियों के साथ पूछताछ के बहाने महिला को ले गए और थर्ड डिग्री दी। पिटाई से महिला के दोनों हाथाें, कंधों और कमर में चोटों के निशान आए। जानकारी होने पर परिजन और कई महिलाएं बुधवार सुबह गुमटी नंबर पांच चौकी पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने और पीटने के आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन