फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT to become cancer research hub, Centre of Excellence to be established by National Research Foundation

Kanpur News: आईआईटी बनेगा कैंसर का रिसर्च हब, नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से बनाया जाएगा एक्सीलेंस सेंटर

Mon, 06 Apr 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
IIT to become cancer research hub, Centre of Excellence to be established by National Research Foundation
कानपुर। तकनीक क्षेत्र में परचम लहरा चुका आईआईटी कानपुर अब कैंसर अनुसंधान का हब बनने जा रहा है। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से के तहत संस्थान को एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा। ड्रोन तकनीक, क्वांटम तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कैंसर की गंभीर बीमारियों पर शोध किया जाएगा। संस्थान के बॉयोसाइंस एंड बाॅयोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर बुशरा अतीक की अगुवाई में यहां शोध कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

रिसर्च हब मेडिकल साइंस, इंजीनियरिंग और डिजिटल तकनीक के समन्वय से देश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। इस परियोजना के अंतर्गत ओरल, गॉलब्लैडर और प्रोस्टेट जैसे विभिन्न प्रकार के कैंसर के कारणों पर गहन अध्ययन किया जाएगा। आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग का उपयोग कर मरीजों के उपचार को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कैंसर को आमतौर पर आनुवांशिक बीमारी माना जाता है लेकिन देश में केवल लगभग चार फीसदी मामले ही वंशानुगत होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इन मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

प्रो. बुशरा के अनुसार यदि कोशिकाओं में होने वाले बदलावों की समय पर जानकारी मिल जाए तो उपचार को बेहतर बनाया जा सकता है। वर्तमान में देश में कुछ सरकारी प्रयोगशालाओं में ही जीनोम सीक्वेंसिंग का कार्य हो रहा है लेकिन इस दिशा में और व्यापक स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। साथ ही मरीजों के डेटा का संग्रह भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed